विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2020

अमिताभ बच्चन ने 500 प्रवासियों को फ्लाइट से भेजा उनके घर, सूत्र ने कहा- वे इसका प्रचार नहीं करना चाहते थे

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने करीब 500 प्रवासी मजदूरों को फ्लाइट के जरिए उनके घर वाराणसी भेजा है.

अमिताभ बच्चन ने 500 प्रवासियों को फ्लाइट से भेजा उनके घर, सूत्र ने कहा- वे इसका प्रचार नहीं करना चाहते थे
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने प्रवासी मजदूरों को फ्लाइट के जरिए भेजा घर
  • अमिताभ बच्चन ने प्रवासी मजदूरों को फ्लाइट के जरिए भेजा घर
  • प्रवासी मजदूरों के लिए बिग बी व्यवस्थित कीं 3 फ्लाइट
  • जल्द ही फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में नजर आने वाले हैं अमिताभ बच्चन
नई दिल्‍ली:

कोरोना वायरस (Coronavirus) के बीच बॉलीवुड कलाकार लगातार जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं. जहां सोनू सूद कई प्रवासियों को उनके घर पहुंचने में उनकी मदद कर रहे हैं तो वहीं सलमान खान और कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज लोगों में खाना बांट रहे हैं, साथ ही दिहाड़ी मजदूरों के बैंक एकाउंट में पैसे भी ट्रांसफर कर रहे हैं. इससे इतर हाल ही में खबर आई है कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने करीब 500 प्रवासी मजदूरों को फ्लाइट के जरिए उनके घर वाराणसी भेजा है. सुपरस्टार ने इसके लिए करीब 3 फ्लाइट की व्यवस्था करवाई और और प्रवासियों को उनके घर तक पहुंचने में भी मदद की. 

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से जुड़ी इस खबर का खुलासा उनसे जुड़े एक सूत्र ने मिड डे को दिए इंटरव्यू में किया. अमिताभ बच्चन के बारे में बताते हुए सूत्र ने कहा, "सारी चीजें बहुत ही शांति के साथ की जा रही हहैं, क्योंकि बच्चन जी इसे प्रचारित करना नहीं चाहते. उन्हें प्रवासी श्रमिकों की दुर्दशा देखकर तकलीफ हुई, जिसपर उन्होंने लोगों की मदद करने का फैसला किया. उन्होंने इंडिगो एयरलाइंस की वाराणसी जाने वाली उड़ान को किराए पर लिया, जो बुधवार को सुबह रवाना होने वाली है. सुबह की उड़ान पर यात्रा करने वाले 180 प्रवासियों को सुबह 6 बजे हवाई अड्डे पर रिपोर्ट करने के लिे कहा गया है. शुरुआती योजना प्रवासियों को ट्रेन से घर भेजने की थी, लेकिन कोर्डिनेशन नहीं बैठ पाया."


बता दें कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने इससे पहले कुछ प्रवासी मजदूरों को बस के जरिए मुंबई से उनके घर उत्तर प्रदेश भेजा था. इसके साथ ही बिग बी ने हाजी अली ट्रस्ट और पीर मखदूम साहब ट्रस्ट के साथ जुड़कर करीब 4500 पके हुए खाने के पैकेट भी बांटे थे. वहीं, एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी गुलाबो-सिताबो को रिलीज होने में बस कुछ ही वक्त बाकी है. इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म झुंड, चेहरे और ब्रह्मास्त्र में भी दिखाई देंगे.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan Helps Migrants, Amitabh Bachchan Arranges 3 Flights
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com