विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2018

नाराज अमिताभ बच्चन का फैसला, बोले- छोड़ दूंगा ट्विटर!

अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, "ट्विटर तुमने मेरे प्रशंसकों की संख्या कम कर दी...हा हा हा हा हा..... यह मजाक है... तुम्हें छोड़ने का समय आ गया है...इस सफर के लिए शुक्रिया...समुद्र में और भी जहाज है, जो इससे कहीं अधिक मनोरंजक भी हैं....." 

नाराज अमिताभ बच्चन का फैसला, बोले- छोड़ दूंगा ट्विटर!
ट्विटर से नाखुश अमिताभ बच्चन.
नई दिल्ली: बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों दुखी हैं. बिग बी किसी अपने से नहीं बल्कि सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर से नाखुश हैं. ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स की संख्या के संबंध में मजाक करते हुए उन्होंने कहा कि वह सोशल नेटवर्किंग साइट छोड़ने पर विचार कर रहे हैं. बता दें, ट्विटर पर बिग बी के तीन करोड़ 30 लाख फॉलोअर्स थे जो अब घटकर तीन करोड़ 29 लाख हो चुके हैं.

VIDEO: नर्स ने पैदा हुए बच्चे के साथ किया हैरान करने वाला करतब, अमिताभ बच्चन ने दिया ये जवाब

अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, "ट्विटर तुमने मेरे प्रशंसकों की संख्या कम कर दी...हा हा हा हा हा..... यह मजाक है... तुम्हें छोड़ने का समय आ गया है...इस सफर के लिए शुक्रिया...समुद्र में और भी जहाज है, जो इससे कहीं अधिक मनोरंजक भी हैं....." अलाउद्दीन खिलजी के किरदार से वाहवाही बटोर रहे रणवीर सिंह को रिलीज के 5वें दिन मिला अवॉर्ड

बिग बी की तरह अब सुपरस्टार शाहरुख खान के भी ट्विटर पर तीन करोड़ 29 लाख प्रशंसक हैं. ट्विटर के अलावा अमिताभ अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर भी काफी सक्रिय हैं और अपने ब्लॉग को लेकर भी वह हमेशा चर्चा में रहते हैं. बता दें, इन दिनों महानायक आमिर खान के साथ फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और ऋषि कपूर के साथ फिल्म '102 नॉट आउट' की शूटिंग में बिजी हैं.

VIDEO: अमिताभ बच्चन से खास बातचीत ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट: IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Twitter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com