विज्ञापन

आलिया भट्ट की बहन शाहीन ने देश का नाम रोशन करने वाले ईशान से की सगाई, शेयर की तस्वीरें, लोग बोले- रणबीर के टक्कर का

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बहन और राइटर शाहीन भट्ट ने हाल ही में अपने लॉग टाइम बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा से सगाई कर ली है.

आलिया भट्ट की बहन शाहीन ने देश का नाम रोशन करने वाले ईशान से की सगाई, शेयर की तस्वीरें, लोग बोले- रणबीर के टक्कर का
आलिया भट्ट की बहन शाहीन ने की सगाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बहन और राइटर शाहीन भट्ट ने हाल ही में अपने लॉग टाइम बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा से सगाई कर ली है. उन्होंने उस पल की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जब ईशान ने शाहीन को प्रपोज किया था. उनकी शेयर की गई तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और हर कोई इन जोड़ी को बधाई दे रहा है. तस्वीरों में दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं. शाहीन ने बीते साल अपने रिलेशनशिप को बारे में इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. अब उनकी सगाई हो चुकी है और ये खुशखबरी शेयर करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं. 

ईशान मेहरा कौन हैं?

इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए शाहीन ने कैप्शन में लिखा, "शायद हमने एक-दूसरे को पसंद करने के मामले में थोड़ी ज्यादा ही कर दी है." ईशान मेहरा एक पूर्व इंटरनेशनल तैराक हैं, जिन्होंने यूथ एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. उसके बाद से उन्होंने फिटनेस के क्षेत्र में कदम रखा है और अभी एक फुल-टाइम फिटनेस ट्रेनर के तौर पर काम कर रहे हैं. ईशान अपने इंस्टाग्राम बायो में खुद को ATG-सर्टिफाइड कोच बताते हैं तीन साल से ज्यादा के अनुभव के साथ, ईशान अब अपने क्लाइंट्स की मदद करने के लिए अपने एथलीट-केंद्रित तरीके का इस्तेमाल करते हैं.

अनन्या पांडे-अर्जुन कपूर ने दी बधाई

शाहीन की सगाई वाली पोस्ट तुरंत वायरल हो गई. शनाया कपूर, नव्या नवेली नंदा, अनन्या पांडे और अर्जुन कपूर समेत कई मशहूर हस्तियों ने कमेंट सेक्शन में जाकर उन्हें बधाई दी. शाहीन ने पहले भी ईशान के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की थीं, लेकिन यह नहीं बताया था कि वह कौन है. उन्होंने परिवार के साथ ट्रिप से ईशान के साथ की तस्वीरें शेयर की थीं. नए साल के मौके पर, कपूर और भट्ट परिवार एक साथ थाईलैंड घूमने गया था. शाहीन पहले कॉमेडियन रोहन जोशी को डेट कर चुकी हैं. कुछ साल पहले उनका ब्रेकअप हो गया था.

यह भी पढ़ें: जैकलीन फर्नांडिस ने 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ जाने का किया फैसला, बनना चाहती हैं सरकारी गवाह

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com