विज्ञापन

OTT पर आ रही Alia Bhatt की फिल्म, जानें कब कहां स्ट्रीम होगी 'Don't Be Shy'

प्राइम वीडियो ने अपनी अपकमिंग प्राइम ओरिजिनल फिल्म ‘डोंट बी शाय’ के वर्ल्डवाइड प्रीमियर की तारीख का ऐलान कर दिया है.

OTT पर आ रही Alia Bhatt की फिल्म, जानें कब कहां स्ट्रीम होगी 'Don't Be Shy'
OTT पर आ रही Alia Bhatt की फिल्म
नई दिल्ली:

प्राइम वीडियो ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डोंट बी शाय' के वर्ल्डवाइड प्रीमियर की तारीख 25 सितंबर घोषित कर दी है. श्रीति मुखर्जी द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म को आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने अपने बैनर इंटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया है, जबकि ग्रिश्मा शाह और विकेश भूटानी इसके को-प्रोड्यूसर हैं. यह कमिंग-ऑफ-एज रोमांटिक कॉमेडी चार नए चेहरों आरुषि बजाज, पीयूष खाटी, बियांका अरोड़ा और अंश दुग्गल की कहानी है, जो दोस्ती, पहला प्यार, दिल टूटने, सपनों और एक युवा के तौर पर जिंदगी को समझने की उलझी हुई प्रक्रिया को दिखाते हैं. फिल्म में कुणाल रॉय कपूर, अनुराग बसु, नेहा धूपिया और अंजू अल्वा नाइक भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

प्राइम वीडियो और अमेजन MGM स्टूडियोज इंडिया के ओरिजिनल्स के डायरेक्टर और हेड निखिल माधोक ने कहा, "डोंट बी शाय हमारी सबसे खास फिल्मों में से एक है और हम आखिरकार इसके ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा करके बहुत खुश हैं. फिल्म में चार नए कलाकार आरुषि, अंश, बियांका और पीयूष नजर आएंगे, जो अपने किरदारों में एक नई ताजगी और सच्चाई लेकर आए हैं. श्रीति मुखर्जी के निर्देशन और आलिया व शाहीन भट्ट की क्रिएटिव सोच से बनी ‘डोंट बी शाय' दोस्ती, प्यार और बड़े होने के खूबसूरत लेकिन उलझे सफर का दिल से जश्न मनाती है. हम चाहते हैं कि दर्शक शाय की दुनिया में डूब जाएं."

आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट, इंटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस की को-फाउंडर्स ने एक जॉइंट स्टेटमेंट में कहा, "डोंट बी शाय शुरुआत से ही हमारे लिए बेहद खास रही है और हमें इसे इस तरह आकार लेते देखकर बहुत गर्व हो रहा है. यह फिल्म युवा होने के उस दौर की सच्चाई को दिखाती है—वे दोस्तियां जो आपको बदल देती हैं. पहला प्यार जो आपकी जिंदगी पर असर छोड़ता है, वो दिल टूटना जिसे आप लंबे समय तक याद रखते हैं और धीरे-धीरे यह समझने की कोशिश कि आप असल में कौन हैं. हमें सबसे ज्यादा खुशी इस शानदार यंग कास्ट को लेकर है. उनकी एनर्जी, कमजोरी और आपसी केमिस्ट्री बेहद खास है और उन्होंने अपने किरदारों में जान डाल दी है. हम इंतजार नहीं कर सकते कि भारत और दुनियाभर के दर्शक शाय से मिलें और उसकी खूबसूरत, थोड़ी उलझी हुई दुनिया का हिस्सा बनें." ‘डोंट बी शाय' का प्रीमियर 25 सितंबर 2026 को भारत समेत दुनियाभर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में सिर्फ प्राइम वीडियो पर होगा. फिल्म हिंदी में अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ स्ट्रीम की जाएगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alia Bhatt, Alia Bhatt News In Hindi, Alia Bhatt News, Alia Bhatt Movies, Alia Bhatt Films
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com