आलिया भट्ट बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. वो अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से सभी मेकर्स की पहली पसंद बनी हुई हैं. आलिया की हर साल 2-3 फिल्में तो आ ही जाती हैं. आलिया भट्ट ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से इंडस्ट्री में कदम रखा था. आलिया को इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का समय हो गया है और एक्ट्रेस हर फिल्म के साथ हर किसी की फेवरेट बनती जा रही हैं. तो अगर आप भी आलिया भट्ट के फैन हैं तो यकीनन आप यह बात तो जानते ही होंगे कि आलिया बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं बिजनेस वूमेन भी हैं.आलिया ने एक्टिंग के साथ अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी खोल लिया है. इसके अलावा भी आलिया के कई बिजनेस चलते हैं. आइए आज आपको आलिया के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं.
एक फिल्म के लिए लेती हैं इतनी फीस
आलिया भट्ट आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं. 31 साल की उम्र में उन्होंने इतना कमा लिया है. जितना कोई सोच भी नहीं सकता था. उन्होंने एक्टिंग के साथ कई चीजों में इनवेस्ट किया है जो उनके फ्यूचर के लिए फायदेमंद हैं.आलिया भट्ट एक फिल्म करने के लिए अच्छी खासी रकम लेती हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो वो एक फिल्म करने के लिए करीब 20 करोड़ चार्ज करती हैं. वहीं एक एड करने के लिए वो 1-2 करोड़ रुपए लेती हैं. फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया की नेटवर्थ 299 करोड़ रुपए है.
आलिया बन गई हैं बिजनेस वुमेन
31 साल की उम्र में एक्टर बनने के साथ आलिया बिजनेस वुमेन भी बन गई हैं. उनका एक क्लोथिंग ब्रांड Ed-a-Mamma भी है. जिसे बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसमें बच्चों के कपड़े मिलते हैं. इतना ही नहीं आलिया का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है. जिसका नाम इंटरनल सनशाइन है. आलिया के प्रोडक्शन हाउस के लिए तले फिल्में और सीरीज भी बन चुकी हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वर्कफ़्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही वसन बाला की जिगरा में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म से आलिया का लुक भी सामने आ चुका है. इसके अलावा वो संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी. जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर आलिया काम शुरू करने वाली हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं