विज्ञापन

OTT पर रिलीज हुई 8 फिल्में और सीरीज, बढ़ते AQI से जहरीली होती हवा से बचें, घर बैठे लें एंटरटेनमेंट का फुल डोज

अगर पॉल्यूशन और बढ़ते AQI की वजह से जहरीली होती हवा से बचना चाहते और घर बैठे खुद को एंटरटेन करना चाहते हैं तो ओटीटी पर आई ये 8 फिल्में और सीरीज खासतौर से आपके लिए ही ही हैं.

OTT पर रिलीज हुई 8 फिल्में और सीरीज, बढ़ते AQI से जहरीली होती हवा से बचें, घर बैठे लें एंटरटेनमेंट का फुल डोज
वीकएंड पर घर बैठे चाहिए फुल एंटरटेनमेंट? देख डालिए ये 8 सीरीज और फिल्में
Social Media
नई दिल्ली:

शनिवार की शाम की शुरुआत साथ ही वीकएंड मूवी नाइट का टाइम करीब है और अगर आप वीकएंड पर पॉल्यूशन और इस खराब मौसम के बीच बाहर जाने से बच रहे हैं तो हम आपके लिए एंटरटेनमेंट से भरी एक पूरी लिस्ट लेकर आए हैं. जी हां अगर आप घर बैठे कुछ अच्छा देख कर अपने टाइम का बेस्ट इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इस ये लिस्ट आपके लिए ही क्योंकि इसमें हम आपको बताने जा रहे हैं वो फिल्में और सीरीज जो ओटीटी पर हाल में रिलीज हुई हैं. इस लिस्ट में  फिल्में और वेब सीरीज दोनों ही शामिल हैं. क्राइम थ्रिलर, पीरियड ड्रामा, कॉमेडी, हॉरर और एक्शन हर मूड के हिसाब से इसमें आपको अपने लिए कुछ ना कुछ जरूर मिल जाएगा.

1. दायरा
IMDb रेटिंग: 7.1

करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन के लीड रोल वाली यह क्राइम थ्रिलर फिल्म नेटफ्लिक्स टॉप 10 में टॉप पर है. मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 2019 के हैदराबाद रेप-मर्डर और उसके बाद हुए पुलिस एनकाउंटर की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. करीब 2 घंटे 23 मिनट की यह फिल्म सस्पेंस और रियल इवेंट्स का मिक्स पेश करती है. 

2. राणाबाली
IMDb रेटिंग: 7.3

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की यह पीरियड ड्रामा फिल्म 19वीं सदी के रायलसीमा इलाके की कहानी कहती है. ब्रिटिश शासन के दौरान पड़े भयंकर अकाल और अनाज के निर्यात के खिलाफ एक योद्धा की लड़ाई को फिल्म में दिखाया गया है. राहुल सांकृत्यायन के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म इतिहास और एक्शन का अच्छा कॉम्बिनेशन है. अगर आप पुराने समय की कहानियों पर बनी फिल्में देखना पसंद करते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है.

3. ढिंढोरा सीजन 1
IMDb रेटिंग: 8.7

भुवन बाम की यह कॉमेडी सीरीज नेटफ्लिक्स पर खूब ट्रेंड कर रही है. सीजन 2 का ऐलान हो चुका है और वह 20 नवंबर को रिलीज होने वाला है. सीजन 2 का ट्रेलर भी आ चुका है ऐसे में सीजन 1 को देखना भी अच्छा रहेगा.हल्के-फुल्के मजाक और रियल लाइफ जैसे सीन्स के लिए यह सीरीज काफी पसंद की जा रही है. 

4. जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ
IMDb रेटिंग: 5.8

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई यह अमेरिकी साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड: डोमिनियन' की घटनाओं के पांच साल बाद की कहानी बताती है. डायनासॉर और एक्शन से भरी यह फिल्म फ्रैंचाइजी के फैंस के लिए अच्छा ऑप्शन है.

5. द बॉडी
IMDb रेटिंग: 7.6

11 नवंबर को रिलीज हुई यह साइकोलॉजिकल हॉरर ड्रामा सीरीज कैथोलिक हाई स्कूल की लड़कियों के आसपास घूमती है. एक लड़की कोमा में चली जाती है और उसके बाद एक के बाद एक ऐसी घटनाएं होती हैं जो सस्पेंस बनाए रखती हैं. यह सीरीज हॉरर और थ्रिलर का अच्छा मिक्स है.

6. नेवर सरेंडर
IMDb रेटिंग: 6

ये एक्शन थ्रिलर फिल्म नेटफ्लिक्स टॉप 10 में जगह बना चुकी है. कहानी एक पूर्व सैनिक और उसके परिवार की है जो गांव में खतरनाक अपराधियों से भिड़ते हैं. एक्शन और फैमिली ड्रामा दोनों एलिमेंट मौजूद हैं.

7. इंडियाज गॉट लेटेंट (कृष्णा अभिषेक और हुमा कुरैशी एपिसोड)
IMDb रेटिंग: 8.8

समय रैना के शो के फैन हैं तो फिर क्या ही बात है. इस शो का नया एपिसोड रिलीज हो गया है इसमें कृष्णा अभिषेक और हुमा कुरैशी मेहमान बनकर पहुंचे हैं. एपिसोड में समय हुमा की फिल्म ‘टॉक्सिक' पर भी मजाक उड़ाते नजर आते हैं. हल्के-फुल्के और मजेदार कंटेंट के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है.

8. मैडम इंस्पेक्टर
IMDb रेटिंग: 5.9

यह एक बंगाली क्राइम थ्रिलर सीरीज है. सब-इंस्पेक्टर चित्रा बसु को ऐसे मर्डर केस की जांच सौंपी जाती है जिसमें तलाकशुदा महिलाएं, जो दोबारा शादी करने वाली होती हैं, उनकी शादी की पहली रात या आसपास के समय में मौत हो जाती है. सस्पेंस और इन्वेस्टिगेशन टाइप का कंटेंट पसंद करने वालों के लिए ये सीरीज एक बेहतरीन ऑप्शन है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hindi News, OTT News, Netflix, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com