विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2018

कठुआ मामले पर आलिया भट्ट बोलीं, 'मैं दिल से आशा करती हूं कि...'

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ जिले में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की वीभत्स घटना से वह बहुत गुस्सा और दुखी हैं.

कठुआ मामले पर आलिया भट्ट बोलीं, 'मैं दिल से आशा करती हूं कि...'
आलिया भट्ट (फाइल फोटो)
  • कठुआ केस पर बोलीं आलिया
  • कहा, उम्मीद है न्याय मिलेगा
  • कश्मीर में 'राजी' की हुई शूटिंग
नई दिल्ली: अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ जिले में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की वीभत्स घटना से वह बहुत गुस्सा और दुखी हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें आशा है कि उसे न्याय मिलेगा. आलिया के जहन में अपनी आगामी फिल्म 'राजी' की कश्मीर में शूटिंग की खास यादें हैं. अभिनेत्री 'राजी' के एक गाने के लॉन्च के लिए यहां मौजूद थीं. दुष्कर्म-हत्या की घटना पर आलिया ने कहा, "यह बहुत ही अशोभनीय, शर्मनाक और भयानक घटना है. एक लड़की, एक महिला और एक व्यक्ति के तौर पर और देश के एक नागरिक के रूप में मुझे बहुत बुरा लगा और दुख हुआ कि इस तरह की घटना हुई है."

Raazi में Alia Bhatt ने पहनी ट्रैक पैंट तो कभी बुर्का, कुछ इस तरह किया अपने लुक्स से एक्सपेरिमेंट

उन्होंने कहा, "मैं कई दिनों से इस मामले के बारे में पढ़ रही हूं लेकिन मैंने पिछले दो दिनों से इसकी कोई नई जानकारी नहीं ली क्योंकि अगर मैं इसे और पढ़ूंगी तो यह मुझे और ज्यादा दुखी, नाराज और गुस्सा दिलाएगी. मैं दिल से आशा करती हूं कि न्याय होना चाहिए. हमें वास्तव में बाहर निकलना चाहिए और इसकी निंदा करनी चाहिए ताकि ऐसा बार बार न हो." 'राजी' 11 मई को रिलीज होगी.

VIDEO: सितारों से सजी GQ स्‍टाइल अवार्ड्स की शाम

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alia Bhatt, Kathua Case, Alia Bhatt On Kathua Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com