विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2022

दूल्हा बनने को तैयार हैं अली फजल इस दिन ऋचा चड्ढा से करेंगे शादी 

एक्टर अली फजल और ऋचा चड्ढा पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बने थे. वहीं अब दोनों के फैन्स के लिए एक गुड न्यूज है कि दोनों अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं

दूल्हा बनने को तैयार हैं अली फजल इस दिन ऋचा चड्ढा से करेंगे शादी 
दूल्हा बनने को तैयार हैं अली फजल
नई दिल्ली:

एक्टर अली फजल और ऋचा चड्ढा पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बने थे. वहीं अब दोनों के फैन्स के लिए एक गुड न्यूज है कि दोनों अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. जी हां, दोनों की शादी सितंबर में होनी है. शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं. शादी की रस्में और बाकी फंक्शन मुंबई और दिल्ली में किए जाएंगे. शादी में कई विशेष इंतजाम भी होंगे फिलहाल तो इस बारे में अधिक खुलासा नहीं किया गया है. 

सोर्स की माने तो अली फजल और ऋचा चड्ढा दोनों साल 2021 में शादी के बंधन में बंधने को तैयार थे, लेकिन कोविड 19 के रूल्स को देखते हुए दोनों ने अपनी शादी आगे पोस्टपोन कर दी थी. वहीं अब दोबारा सितंबर की डेट फाइनल हुई है. दोनों ही परिवार शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

आपको बता दें कि अली फजल और ऋचा चड्ढा दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं. दोनों अपने साथ में कई बार खूबसूरत फोटो भी शेयर करते रहते हैं. कभी खूबसूरत फनी रील्स फैन्स का दिल जीत लेती हैं तो वहीं कपल के फोटो फैन्स को क्रेजी कर देते हैं. फिलहाल तो दोनों की एक खबर को सुन फैन्स भी काफी एक्साइडेट हैं वे दोनों को उनके नए सफर के लिए बधाई भी दे रहे हैं.  

VIDEO: फिल्म 'सीता रामम' के हीरो दुलकर सलमान बोले- 'मणिरत्नम के साथ काम करना आईआईटी...'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ali Fazal, Ali Fazal Wedding, Ali Fazal Instagram, Richa Chadha And Ali Fazal Wedding, Ali Fazal And Richa Chadha, Richa Chadha Instagram, Richa Chadha Ali Fazal Wedding Functions
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com