बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज सिनेमाघर तक दर्शकों को लाने में नाकामयाब साबित हो रही है. वहीं इस बीच अक्षय कुमार एक बार फिर लाइमलाइट में आ गए हैं. दरअसल, अक्षय कुमार अपने एक विज्ञापन को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं. बता दें कि संडे को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच था और इस दौरान जब अक्षय कुमार की पान मसाला की नई एड टीवी पर दिखी तो फैन्स हैरान रह गए. इस एड में उनके साथ शाहरुख खान और अजय देवगन भी थे.
गौरतलब है कि इससे पहले पान मसाला का एड करने पर अक्षय कुमार सार्वजनिक रूप से माफी मांग चुके हैं. उन्होंने उस वक्त कहा था कि भविष्य में वे इस तरह की चीजों को प्रोमोट नहीं करेंगे. लेकिन फिर से अक्षय कुमार को वैसा ही करता देख फैन्स हैरान रह गए हैं. वे सोशल मीडिया पर एक्टर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. अक्षय ने इससे पहले पान मसाले के एड को लेकर जो माफीनामा जारी किया था, उसमें लिखा था, "मैं आप सभी से माफी मांगना चाहता हूं. बीते कुछ दिनों में आपके रिएक्शन ने मुझे काफी प्रभावित किया है. विज्ञापन से मिली फीस को मैं अच्छे कार्य में लगाऊंगा. यदि ब्रांड चाहता है तो वह एड को तब तक प्रसारित कर सकता है, जब तक इसके कॉन्ट्रैक्ट की लीगल अवधि पूरी नहीं होती. लेकिन मैं वादा करता हूं कि भविष्य में पूरी समझदारी के साथ एड का चयन करूंगा".
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
एक यूजर ने इस नए एड को देखने के बाद कमेंट किया है, 'अक्षय कुमार ने पान मसाला एड के लिए माफी मांगी थी. अब फिर से वही. पैसा क्या कुछ नहीं करवा देता है'. तो एक अन्य ने लिखा है, 'अक्षय अब तो तू गया बेटा'. एक और ने लिखा, 'पैसों के लिए ये स्टार्स कुछ भी कर सकते हैं'. एक और यूजर लिखते हैं, 'लगता है फिल्म नहीं चली तो फिर से पान मसाले का एड किया गया'.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं