बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव 22 साल के हो गए हैं, जिस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरों के साथ बेटे को जन्मदिन की बधाई दी है. अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर बेटे को शुभकामनाएं देने के लिए अपने सफारी आउटिंग की एक तस्वीर शेयर की. इसमें अक्षय, ट्विंकल और आरव सफारी गाड़ी के अंदर दिखाई दे रहे हैं, जबकि ट्विंकल दूरबीन से कैमरे की तरफ देख रही हैं. एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे आरव! तुम्हें एक दयालु और प्यार करने वाले व्यक्ति के रूप में बढ़ते देखना मेरे दिल को हर दिन गर्व से भर देता है. तुम मेरे जीवन में कितनी खुशियां लाते हो, इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. यह साल तुम्हारे लिए उतनी ही खुशियां लेकर आए, जितनी तुम अपने आस-पास के लोगों को देते हो. हमेशा प्यार करता हूं."
ट्विंकल खन्ना ने भी बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने पोस्ट में विस्तार से बताया कि कैसे पढ़ाई के लिए घर छोड़ने के बावजूद, आरव अभी भी उनके दिलों में रहता है, जो उनके विदेश जाने के बाद उनके साथ होने वाली घटनाओं से बिलकुल उलट है. उन्होंने लिखा: “हैप्पी बर्थडे आरव. जब मैं तुम्हें बार-बार यह कहते हुए सुनती थी कि तुम अपनी आज़ादी का कितना इंतज़ार कर रहे हो, तो मुझे लगता था कि जब तुम आखिरकार मेरा घर छोड़ोगे और अपने घर में कदम रखोगे, तो मेरी रोशनी अपने आप बुझ जाएगी और मेरी दुनिया एक अंधकार से भर जाएगी. जब तुम मिलने के लिए वापस आओगे, तो मैं ढेर सारे दीए जलाऊंगी."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि अक्षय ने एक बार शेयर किया था कि उनकी तरह, आरव ने भी काफी कम उम्र में अपना घर छोड़ दिया, और लंदन में एक विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा है. इस फोटो को देखने के बाद फैंस ने रिएक्शन देते आरव को जन्मदिन की बधाई दी. एक यूजर ने लिखा, अक्षय कुमार की डिट्टो कॉपी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं