Forbes' 100 Highest Paid Stars की लिस्ट में शामिल अक्षय कुमार और सलमान खान
नई दिल्ली:
बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार की फिल्में भले ही सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार्स की फिल्मों से कम बिजनेस करती हों. बावजूद इसके अक्षय इन तीनों खान्स से कहीं ज्यादा कमाते हैं. फोर्ब्स (Forbes) की सबसे अधिक कमाई करने वाली 100 हस्तियों की लिस्ट में अक्षय कुमार ने अपनी खास जगह बनाई है. लिस्ट से आमिर खान और शाहरुख खान का नाम गायब है, लेकिन सलमान खान इस लिस्ट में अपना नाम शामिल करवाने में कामयाब रहे हैं. इस सूची में अमेरिकी मुक्केबाज फ्लोयड मेवेदर ने टॉप पोजिशन हासिल किया है.
Viral Video: दुबई के मॉल में यूं तन्हाई में वक्त गुजराते दिखे सलमान खान, न फैन साथ न सिक्योरिटी
फोर्ब्स की साल 2018 की सबसे अधिक कमाई करने वाली हस्तियों की सूची में अक्षय 76 वें और सलमान 82 वें स्थान पर हैं. फोर्ब्स ने कहा कि अभिनेता अक्षय कुमार (50) ने इस साल 4.05 करोड़ डॉलर (लगभग 3.07 अरब रुपए) की कमाई की है. ‘टॉयलेट, एक प्रेम कथा’ और ‘पैडमैन’ जैसी हिट फिल्में देने के साथ ही अभिनेता ने करीब 20 ब्रैंड का प्रचार कर भी मोटी कमाई की. वहीं, फोर्ब्स के मुताबिक, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने इस साल 3.77 करोड़ डॉलर (लगभग 2.57 अरब रुपए) की कमाई की. लिस्ट में टॉप पोजिशन पर काबिज मुक्केबाज मेवेदर की साल भर की कमाई 28.5 करोड़ डॉलर (लगभग 19.49 अरब रुपए) रही.
Dus Ka Dum: जब लोकल ट्रेन में सो गए थे सलमान खान, स्टेशन पर गुजारनी पड़ी थी रात... पढ़ें पूरी दास्तां
फोर्ब्स ने कहा कि विश्व के इन 100 लोगों की पिछले 12 महीनों की कुल कमाई 6.3 अरब डॉलर (लगभग 4.31 खरब रुपए) है, जो कि इससे पिछले साल की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक है. इस सूची में 11 ऐसे सितारे भी हैं जिनकी कमाई 10 करोड़ डॉलर (लगभग 6.83 अरब रुपए) से अधिक रही है.
सलमान खान की मम्मी के पांव में हो गया था फ्रैक्चर, पापा सलीम खान ने उठाने से कर दिया था इनकार...
इस सूची में अभिनेता जॉर्ज क्लूनी दूसरे नंबर पर और टीवी स्टार एवं महिला उद्योगपति काइली जेनर तीसरे स्थान पर हैं. इसके अलावा सूची में फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो (10), पॉप स्टार कैटी पेरी (19), टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर (23), गायिका बियॉन्से नॉलेस (35), लेखिका जे के रॉलिंग (42) और गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स (66) स्थान पर हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Forbes Highest Paid List, Salman Khan, Akshay Kumar