विज्ञापन
This Article is From May 05, 2023

अक्षय कुमार ने इस गाने को अपनी फिल्म में लेने से कर दिया था साफ इनकार, फिर यह सॉन्ग बना भाईजान की फिल्म की शान

अक्षय कुमार भी अपनी फिल्म में एक ऐसे गाने को रिजेक्ट कर चुके हैं, जो बाद में जाकर सुपरहिट साबित हुआ.

अक्षय कुमार ने इस गाने को अपनी फिल्म में लेने से कर दिया था साफ इनकार, फिर यह सॉन्ग बना भाईजान की फिल्म की शान
अक्षय कुमार ने इस गाने को अपनी फिल्म में लेने से कर दिया साफ इनकार
नई दिल्ली:

बॉवीलुड के कुछ सितारे अपनी फिल्मों की कहानी के लेकर गाने और सीन्स को लेकर काफी सावधान होते हैं. ऐसे में बहुत से सितारे कुछ फिल्मों को अपने करियर को ध्यान में रखते हुए रिजेक्ट भी कर देते हैं. हालांकि जब उनकी रिजेक्टेड फिल्मों को दर्शकों को प्यार मिलता है कि तो इसका दुख भी होता है. ऐसा फिल्मों के अलावा गानों के साथ भी हो चुका है. अक्षय कुमार भी अपनी फिल्म में एक ऐसे गाने को रिजेक्ट कर चुके हैं, जो बाद में जाकर सुपरहिट साबित हुआ. 

इस गाने का नाम 'कैरेक्टर ढीला' है. जिसे पहली बार सलमान खान की फिल्म रेडी में फिल्माया गया है. फिल्म रेडी साल 2011 में आई थी. यह फिल्म सुपरहिट रही है, लेकिन फिल्म से ज्यादा लोकप्रियता 'कैरेक्टर ढीला' गाने ने बटोरी थी. इस गाने को पहले अक्षय कुमार की फिल्म 'खट्टा मीठा' के लिए सिलेक्ट किया गया है. लेकिन अभिनेता ने गाने के बोल को देखते हुए 'कैरेक्टर ढीला' को अपनी फिल्म में रिजेक्ट कर दिया था. 

इसके बाद 'कैरेक्टर ढीला' गाना फिल्म रेडी के लिए फाइल हुए. जिसको सलमान खान और जरीन खान पर फिल्माया गया है. इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिला था. आपको बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म खट्टा मीठा साल 2010 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री तृषा कृष्णन, राजपाल यादव, जॉनी लीवर और उर्वशी शर्मा  मुख्य भूमिका में थीं. फिल्म को दर्शकों को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी. हालांकि फिल्म को टीवी पर दर्शकों को काफी प्यार मिला था. 

Met Gala 2023: आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, ईशा अंबानी ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Salman Khan, Character Dheela Hai, Khatta Meetha Ready, Akshay Kumar Reject Character Dheela Hai Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com