विज्ञापन

'धुनें भारी और खामोशी बड़ी गहरी हो गई', आशा भोसले के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, रवीना, अक्षय,अक्षरा, जुबिन ने बताया बड़ी क्षति  

रवीना टंडन ने भी सिंगर के निधन पर दुख जताया है, लेकिन वे उस बात से संतुष्ट हैं कि जब भी उन्हें मिलने का मौका मिला तो उन्होंने हमेशा उन्हें बताया कि वो उनसे कितना प्यार करती हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "ओह नहीं आशा जी, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं. मुझे बहुत खुशी है कि मैंने हर मौके पर आपको बताया कि मैं आपसे प्यार करती हूं."

'धुनें भारी और खामोशी बड़ी गहरी हो गई', आशा भोसले के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, रवीना, अक्षय,अक्षरा, जुबिन ने बताया बड़ी क्षति  
आशा भोसले के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा को गमगीन कर सुरों की मल्लिका और दिग्गज सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रही हैं. सिंगर ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली है. सिंगर को 11 अप्रैल को चेस्ट इन्फेक्शन के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन आज मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से सिंगर का निधन हो गया. सिंगर के निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में मातम पसर गया है. हर कोई सिंगर के निधन की खबर से 'स्तब्ध' है.

सिंगर जुबिन नौटियाल ने सिंगर आशा भोसले को याद पर दुख जाहिर किया. उन्होंने सिंगर की प्यारी-प्यारी फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है और लिखा," वो आवाज जिसने कभी खामोशी को आत्मा में बदल दिया था… अब खुद खामोशी बन गई है. आशा भोसले के निधन से दुनिया ने सिर्फ एक गायिका को ही नहीं खोया, बल्कि एक युग, एक भावना, एक धड़कन खो दी है जो लाखों गीतों में बसी थी. उनकी आवाज सिर्फ सुनी ही नहीं गई बल्कि महसूस की गई – दिल टूटने में, प्यार में, तड़प में, खुशी में.  पीढ़ियां सिर्फ उन्हें सुनकर ही बड़ी नहीं हुईं, बल्कि उनके जरिए महसूस करती हुई बड़ी हुईं. आज, धुनें भारी लगती हैं. खामोशी और भी गहरी लगती है, लेकिन उनके जैसी महान हस्तियां जाती नहीं, उनकी गूंज सुनाई देती है. हर सुर में, हर याद में, हर उस दिल में जिसने कभी उनके गीतों में सुकून पाया."

वहीं टीवी एक्टर सुधांशु पांडे ने सिंगर की अनदेखी फोटो शेयर की है और लिखा, "आपकी गोद में सर रखकर जब ये तस्वीर ली थी तब नहीं सोचा था कि ये मेरी सबसे अनमोल धरोहर बन जाएगी. आप इस दुनिया को अपनी सुंदर आवाज से सजा के चली गईं, हमेशा के लिए। विल मिस यू फॉरएवर, आओ."

मिमिक्री आर्टिस्ट, स्टैंड अप कमीडियन और सोशल मीडिया क्रिएटर जैमी लीवर ने सिंगर के निधन पर दुख प्रकट किया है. उनके लिए सिंगर का जाना कभी न भूल पाने वाला सदमा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज पोस्ट कर लिखा, यह लिखते हुए मेरा दिल दुख रहा है. मैं हमेशा से उनकी कला की प्रशंसक रही हूं, और अपने जीवन के अधिकांश समय में, मैं उनकी आवाज और शैली से प्रेरित होती रही हूं. मैं उनके गायन से इतनी मुग्ध थी कि स्वाभाविक रूप से उनकी नकल करने लगी. लोग मेरी इस समानता-नकल को पसंद करते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि आशा जी जैसी कोई दूसरी नहीं हो सकती.

उन्होंने आगे लिखा, "मैं हमेशा उनसे मिलना चाहती थी, लेकिन अब यह संभव नहीं है.अगर वह मेरे गाल खींचतीं, शायद एक थप्पड़ मारती या कुछ ऐसा कहतीं जैसे 'पागल लड़की,' तो मैं खुशी-खुशी स्वीकार कर लेती. जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, 'आप हैं तो हम हैं." मेरा एक हिस्सा, "छोटी आशा जी", उन्हीं की वजह से है." वहीं रिद्धिमा कपूर ने इंस्टास्टोरी के जरिए सिंगर के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने आशा भोसले का जाना एक युग का अंत बताया.

वहीं, धुरंधर फिल्म के अनुसंधान सलाहकार आदित्य राज कौल ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए सिंगर को श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने लिखा, "प्रतिष्ठित गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का निधन. प्रार्थनाएं. ओम् शांति!"

बॉलीवुड की टिप-टिप गर्ल रवीना टंडन ने भी सिंगर के निधन पर दुख जताया है, लेकिन वे उस बात से संतुष्ट हैं कि जब भी उन्हें मिलने का मौका मिला तो उन्होंने हमेशा उन्हें बताया कि वो उनसे कितना प्यार करती हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "ओह नहीं आशा जी, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं. मुझे बहुत खुशी है कि मैंने हर मौके पर आपको बताया कि मैं आपसे प्यार करती हूं."

हेमा मालिनी का गायिका के साथ काफी जुड़ाव था. उनकी कई गानों को सिंगर ने आवाज दिया था.  हेमा ने कहा कि आशा भोसले और लता मंगेशकर, दोनों के साथ उनके बहुत अच्छे संबंध थे. हेमा ने अपने पोस्ट में लिखा, "आशा ताई अब नहीं रहीं! मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि कोई इतनी ज़िंदादिल इंसान, जिसने अपने गानों में इतनी जान और अंदाज़ भरा, हमें यूं गमगीन छोड़कर चली गईं. मेरे लिए यह खासकर बहुत मुश्किल है, क्योंकि आशा जी के साथ मेरा एक भावनात्मक जुड़ाव रहा है - उन्होंने अपनी अनोखी आवाज और अंदाज से मेरे कई गानों को बेहद लोकप्रिय बनाया है. लता जी और आशा जी, दोनों के साथ मेरा बहुत ही खास रिश्ता था. फिल्म इंडस्ट्री में मेरी सफलता में इन दोनों का योगदान बहुत बड़ा रहा है. हेमा ने आशा भोसले के निधन को पूरे देश के लिए एक ऐसा नुकसान भी बताया जिसकी भरपाई नहीं हो सकती.  

यह भी पढ़ें - 'Piya Tu Ab To Aaja' से ' In Aankhon Ki Masti' तक, Asha Bhosle के वो 10 गाने जो आज भी किए जाते हैं बेहद पसंद 

भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह ने आशा दीदी की फोटो लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित की.  वहीं, सिंगर जसलीन मथारू ने सिंगर के साथ फोटो पोस्ट कर उन्हें सबसे अनमोल हीरा बताया. उन्होंने लिखा, "आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी... आपकी आत्मा को शांति मिले." वहीं अक्षय कुमार और तुषार कपूर ने भी सिंगर के निधन पर दुख व्यक्त किया है. अक्षय कुमार ने लिखा दुख व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं है,जबकि तुषार कपूर ने आशा जी का जाना हिंदी सिनेमा और संगीत के दुनिया के लिए बड़ी क्षति बताया.

वहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर अभिनेता रजत बेदी ने कहा, "यह इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है.  मैं उनके परिवार और उनके सभी फैंस के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं."
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asha Bhosle, Asha Bhosle Net Worth And Business, Asha Bhosle Age, Asha Bhosle Age Is Alive Or Not, Asha Bhosle Bollywood Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com