- अक्षय कुमार की पृथ्वीराज ने शूटिंग शुरू होने से पहले ही बनाया रिकॉर्ड
- करीब 35 सेट पर होगी पृथ्वीराज की शूटिंग
- फिल्म की शूटिंग के लिए किया जा रहा है भव्य सेट का निर्माण
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अब जल्द ही 'पृथ्वीराज' (Prithviraj) फिल्म के जरिए बॉलीवुड में धमाल मचाने वाले हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं. अक्षय कुमार की यह फिल्म 'यशराज फिल्म्स' (YRF Films) के बैनर तले बनाई जा रही है, जो अब तक की सबसे बड़ी पीरियड फिल्म होगी. पृथ्वीराज वाईआरएफ की पहली ऐतिहासिक फिल्म है और ऐसे में निर्माता इसे स्क्रीन पर अब तक देखी गई सबसे भव्य फिल्मों में से एक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना नहीं चाह रहे हैं. खास यह है कि इस ऐतिहासिक फिल्म की शूटिंग के लिए 35 भव्य सेटों का निर्माण किया जा रहा है, जो अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है.
आलिया भट्ट के इस अंदाज ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, Photos जमकर हो रही हैं वायरल
Elated to share about my 1st historical film on my birthday!Humbled to have the opportunity to play a hero I look up to for his valor & values- Samrat Prithviraj Chauhan in one of my biggest films #Prithviraj.
— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 9, 2019
Producer @yrf,director #DrChandraprakashDwivedi, releasing Diwali 2020 pic.twitter.com/Q2nD5KE3KR
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) की फिल्म 'पृथ्वीराज' (Prithviraj) के निर्माण से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "यह महाकाव्य पर आधारित फिल्म है. अक्षय और मानुषी की इस हिस्टॉरिकल फिल्म की शूटिंग 35 अलग-अलग सेटों पर होगी, जिनमें से अधिकांश महाराष्ट्र में और एकाध राजस्थान में बनाए जाएंगे. निर्माता फिल्म को मनोरंजक और दर्शनीय बनाने के लिए कुछ अलग हटकर भी काम कर रहे हैं ताकि पूरी तरह बनने के बाद दर्शक जब इसे स्क्रीन पर देखें तो उन्हें यह आकर्षक और असाधारण महसूस हो." बताया जा रहा है कि इन विशाल और भव्य सेटों के निर्माण के लिए हजारों श्रमिक दिन-रात काम करेंगे. यह सब करने का कारण है फिल्म के बेहतरीन विजुएल और उससे मिलने वाले आनंद को दर्शाना.
बता दें कि 'पृथ्वीराज' (Prithviraj) फिल्म निडर और पराक्रमी राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन और वीरता पर आधारित है. फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) पृथ्वीराज की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म में मिस वर्ल्ड मानुषी (Manushi Chhillar) उनकी प्रेयसी संयोगिता की भूमिका निभाएंगी. इस फिल्म के जरिए उनका लॉन्च निश्चित रूप से 2020 के सबसे बहुप्रतीक्षित डेब्यू में से एक है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं