बॉलीवुड में अक्षय कुमार सिर्फ अपनी फिल्मों और फिटनेस के लिए ही नहीं, बल्कि सेट पर होने वाली मस्ती और प्रैंक्स के लिए भी काफी मशहूर रहे हैं. उनके साथ काम कर चुके कई एक्टर्स इंटरव्यू में बता चुके हैं कि अक्षय अक्सर शूटिंग के दौरान अपने को-स्टार्स के साथ मजाक करते रहते हैं. लेकिन एक बार उन्होंने अपनी को-एक्ट्रेस निमरत कौर के साथ ऐसा प्रैंक कर दिया था कि कुछ देर के लिए एक्ट्रेस के होश ही उड़ गए. मामला इतना गंभीर लगने लगा था कि निमरत की आंखों से आंसू तक निकल आए थे.
होटल से बाहर निकलते वक्त हुआ पूरा ड्रामा
ये किस्सा फिल्म ‘एयरलिफ्ट' की शूटिंग के दौरान का बताया जाता है. अक्षय कुमार और निमरत कौर खाना खाने के बाद होटल से बाहर निकल रहे थे. तभी होटल के सिक्योरिटी स्टाफ ने अचानक निमरत कौर को रोक लिया और उनके बैग की जांच करने की बात कही. ये बात वहां मौजूद सभी लोगों के लिए काफी अजीब और शर्मिंदा करने वाली थी. यहां तक कि अक्षय कुमार भी उस वक्त गंभीर बने रहे और सिक्योरिटी स्टाफ के सामने कुछ नहीं बोले.
बैग से निकलीं चम्मचें और छुरी-कांटे
जब होटल स्टाफ ने निमरत कौर का बैग चेक किया, तो वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. बैग के अंदर होटल की कुछ चम्मचें और छुरी-कांटे मिले. ये देखकर खुद निमरत कौर भी शॉक्ड रह गईं. उन्हें समझ ही नहीं आया कि ये सामान उनके बैग में आया कहां से. निमरत की आंखों से आंसू तक निकल आए थे और वे बार-बार अक्षय कुमार से कह रही थीं कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया.
फिर अक्षय कुमार ने खोला पूरा राज

कुछ पलों तक माहौल पूरी तरह गंभीर बना रहा. लेकिन बाद में अक्षय कुमार अपनी हंसी नहीं रोक पाए और उन्होंने खुद खुलासा किया कि होटल की कटलरी उन्होंने ही मजाक में निमरत कौर के बैग में रखी थी. ये सुनते ही वहां मौजूद लोग हंस पड़े. हालांकि निमरत कौर के लिए वो कुछ मिनट काफी तनाव भरे रहे थे.
प्रैंक्स के लिए पहले भी चर्चा में रहे हैं अक्षय
अक्षय कुमार के ऐसे प्रैंक्स के किस्से पहले भी कई बार सामने आ चुके हैं. उनके कई को-स्टार्स बता चुके हैं कि अक्षय सेट पर माहौल हल्का रखने के लिए अचानक मजाक कर देते हैं. हालांकि कई बार उनके प्रैंक्स इतने असली लगते हैं कि सामने वाला सचमुच घबरा जाता है.
ये भी पढ़ें- 'तारक मेहका...' का 16 साल पुराना एक एपिसोड है पूरे शो पर भारी, यूट्यूब पर 10 करोड़ बार देखा जा चुका है इसे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं