विज्ञापन
This Article is From May 01, 2022

अक्षय कुमार ने अजीबोगरीब शक्ल बनाकर किया ऐसा काम, फैन्स ने कहा- विमल के निशान साफ करते अक्षय पाजी

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव देखे जाते हैं. बीते कुछ दिनों से तो अक्षय कुमार कुछ ज्यादा ही चर्चा में बने हुए हैं. अक्षय कुमार विमला पान मसाला के साथ जुड़ने पर हाल ही में सुर्खियों में आए थे.

अक्षय कुमार ने अजीबोगरीब शक्ल बनाकर किया ऐसा काम, फैन्स ने कहा- विमल के निशान साफ करते अक्षय पाजी
अक्षय कुमार का लेटेस्ट वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव देखे जाते हैं. बीते कुछ दिनों से तो अक्षय कुमार कुछ ज्यादा ही चर्चा में बने हुए हैं. अक्षय कुमार विमला पान मसाला के साथ जुड़ने पर हाल ही में सुर्खियों में आए थे. हालांकि फैन्स की कड़ी निंदा के बाद उन्होंने इस कंपनी से बैकआउट कर लिया था और कहा था कि वे फीस के सभी पैसे किसी अच्छे कार्य में लगाएंगे. अक्षय कुमार ने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अभिनेता को अजीबोगरीब शक्ल बनाते हुए देखा जा सकता है. 

वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा है, "Key to happiness: खुद पर हंस पाना. और उस नोट पर यहां एक एक्ट है जो बोरडम का नतीजा है. उम्मीद करता हूं कि इसे देख आप भी हंसेंगे. प्लीज हंसे, यह सच में पेनफुल था". इस के साथ एक्टर ने वर्ल्ड लाफ्टर डे हैशटैग का इस्तेमाल किया है. गौरतलब है कि आज World Laughter Day है और इसी खास मौके पर एक्टर ने इस वीडियो को शेयर किया है. अक्षय कुमार के इस वीडियो पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं.

अक्षय कुमार के वीडियो पर टाइगर श्रॉफ, नुसरत भरुचा, गुरु रंधावा जैसे सितारों के कमेंट्स आए हैं. एक यूजर ने अक्षय के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "विमल के निशान साफ करते हुए अक्षय पाजी". तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, "विमल खाने के बाद दांत साफ करते हुए अक्षय कुमार". गौरतलब है कि जल्द ही अक्षय कुमार सेल्फी नाम की फिल्म में दिखाई देंगे.

इसे भी देखें :एयरपोर्ट पर दिखे कई बॉलीवुड सेलेब्स, फैन्स को देखकर किया अभिवादन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Akshay Kumar Video, Akshay Kumar Latest Video, Akshay Kumar Viral Video, Akshay Kumar Instagram, Akshay Kumar Post, Akshay Kumar Vimal Association, Akshay Kumar Tobacco Endorsement, Akshay Kumar Vimal Pan Masala, Akshay Kumar New Video, Akshay Kumar Trolled, Bachchhan Paandey, Akshay Kumar News, World Laughter Day 2022, Akshay Kumar On World Laughter Day
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com