विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2020

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की 'सूर्यवंशी' शाम को 6 बजे होगी रिलीज, पूरी रात चलेंगे शो- देखें Video

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) स्टारर 'सूर्यवंशी' Sooryavanshi) 27 मार्च के बजाय अब 24 मार्च 2020 को रिलीज होगी.

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की 'सूर्यवंशी' शाम को 6 बजे होगी रिलीज, पूरी रात चलेंगे शो- देखें Video
'सूर्यवंशी' शाम को होगी रिलीज, रात भर चलेंगे शो
  • 24 मार्च को रिलीज होगी सूर्यवंशी
  • रोहित शेट्टी हैं फिल्म के डायरेक्टर
  • अक्षय कुमार हैं लीड रोल में

बॅालीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) स्टारर 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) 27 मार्च के बजाय अब 24 मार्च 2020 को रिलीज होगी. अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के प्रशंसक यह घोषणा सुनकर काफी खुश हैं. यह घोषणा अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह  ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर दी है. सभी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक प्यारा-सा वीडियो शेयर किया है जिसमें बच्चे इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर रहे हैं.  वीडियो में यह बताया गया है कि 24 मार्च से मुंबई के सभी सिनेमाघर 24x7 खुले रहेंगे. इसका मतलब यह है कि 'सूर्यवंशी' ऐसी पहली फिल्म होगी , जिसे मुंबई के लोग 24 घंटे में कभी भी देख सकेंगे.

मलाइका अरोड़ा ने पहना ऐसा गाउन, अपशब्द कहने लगीं फराह खान

बॉलीवुड सितारों को 'कड़कनाथ' मुर्गा परोसने की उठी मांग, बताया- कम फैट और भरपूर प्रोटीन

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने जो  वीडियो शेयर किया है उसमें उन्होंने लिखा है, 'अपराध के लिए समय नहीं है. आ रही है पुलिस. सूर्यवंशी दुनियाभर में 24 मार्च को रिलीज होगी.' हालांकि पहले यह फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन सलमान खान की फिल्म के साथ क्लैश से बचने के लिए इसे दो महीने पहले 27 मार्च को शिफ्ट कर दिया गया था. इस फिल्म में कटरीना कैफ अक्षय कुमार के अपोजीट अभिनय करेंगी.

वरुण धवन ने डोनाल्ड ट्रंप के वेलकम के लिए पोस्ट किया था यह फनी वीडियो, फिर कर दिया डिलीट- देखें Video

बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन  रोहित शेट्टी पर रहे हैं. यह एक कॉप जॉनर की फिल्म  है. इससे पहले रोहित शेट्टी ने 'सिंघम' (फ्रेंचाइजी) में अजय देवगन (Ajay Devgn)और 'सिम्बा' में  रणवीर सिंह (Ranvir Singh) को पुलिस अफसर के रोल में पेश कर चुके हैं. इस बार उन्होंने अक्षय कुमार पर यह दांव खेला है. अब देखना यह है कि रोहित शेट्टी का यह दांव कितना काम करता है . रोहित शेट्टी की यह फिल्म बड़े पर्दे पर धमाल मचा पाती है या नहीं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Katrina Kaif, Sooryavanshi, Ajay Devgn, Rohit Shetty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com