विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2018

अक्षय कुमार की एक्ट्रेस ने सीखा पोल डांस, Video देखकर आप भी कह बैठेंगे OMG!

कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) ने अपने वर्कआउट के लिए पोल डांसिंग को अपनाया है. प्रेक्टिस करते करते कृति अब पोल डांसिंग (Pole Dancing) में परफेक्ट हो चुकी हैं, इसका अंदाजा आप उनके लेटेस्ट वीडियो से लगा सकते हैं...

Also Read in
अक्षय कुमार की एक्ट्रेस ने सीखा पोल डांस, Video देखकर आप भी कह बैठेंगे OMG!
'हाउसफुल 4' में दिखेंगे कृति खरबंदा
  • कृति खरबंदा का वीडियो वायरल
  • पोल डांस करती दिखीं एक्ट्रेस
  • 'हाउसफुल 4' में दिखेंगी जलवे
नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'हाउसफुल 4 (Housefull 4)' में नजर आने वाली एक्ट्रेस कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) सोशल मीडिया पर खासा चर्चित हैं. कृति खुद को फिट रखने के लिए जिम में पसीना बहाने नहीं बल्कि डांसिंग का सहारा लिया करती हैं. कृति ने अपने वर्कआउट के लिए पोल डांसिंग को अपनाया है. प्रेक्टिस करते करते कृति अब पोल डांसिंग (Pole Dancing) में परफेक्ट हो चुकी हैं, इसका अंदाजा आप उनके लेटेस्ट वीडियो से लगा सकते हैं. रविवार को पोल डांसिंग करते हुए कृति खरबंदा ने अपना शानदार वीडियो जारी किया है, जिसे 1 दिन के भीतर ही 7.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

Bigg Boss से बाहर आते ही 'ड्रामा क्वीन' बनीं सृष्टि रोड़े, पलंग तोड़ डांस का Video हुआ Viral

देखें, Video...
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kriti Kharbanda (@kriti.kharbanda) on

अजय देवगन ने जताई नाराजगी, बोले बुढ़ापे में काजोल ऐसा क्यों कर रहीं? मिला करारा जवाब... देखें, Video

28 वर्षीय एक्ट्रेस कृति खरबंदा बॉलीवुड के पहले कन्नड़ और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी हैं. साल 2016 में उन्होंने इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'राज़ रीब्यूट' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की. साल 2017 में राजकुमार राव के साथ कृति फिल्म 'शादी में जरूर आना' में नजर आईं और दर्शकों की फेवरेट बनीं.
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kriti Kharbanda (@kriti.kharbanda) on

दीपिका पादुकोण ने मटकाई 'बलम पिचकारी' पर कमर, रणवीर सिंह बोले- तुझको मिर्ची लगी तो... देखें Video

जल्द ही कृति कॉमेडी से भरपूर फिल्म 'हाउसफुल 4' में दिखेंगे. हाल ही में फिल्म की शूटिंग खत्म हुई है. इस फिल्म में कृति के अलावा अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति सेनन और पूजा हेगड़े अहम किरदारों में होंगे.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kriti Kharbanda, Pole Dance, Akshay Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com