विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2022

VIDEO: राम चरण ने अक्षय के साथ 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' पर किया डांस, एक मंच पर दो सुपरस्टार ने यूं लगाई आग 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह राम चरण और अक्षय कुमार 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' गाने पर थिरक रहे हैं. इस दौरान दोनों का स्टाइल और स्वैग देखते ही बन रहा है.

VIDEO: राम चरण ने अक्षय के साथ 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' पर किया डांस, एक मंच पर दो सुपरस्टार ने यूं लगाई आग 
अक्षय कुमार-राम चरण का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार और राम चरण को हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2022 में एक साथ एक मंच पर देखा गया. इस समिट में शामिल होने के लिए दोनों साथ पहुंचे थे. दोनों ने समिट में ढेर सारी बातें की और फिर दोनों सुपरस्टार ने ‘मोहरा' फिल्म के सुपरहिट गाने ‘तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' पर डांस भी किया. राम चरण और अक्षय कुमार ने अक्षय की फिल्म के गाने पर शानदार डांस मूव्स दिखाए, जिसका एक वीडियो भी जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. entertainwoodd नाम के इंस्टा पेज से इस डांस वीडियो को शेयर किया गया है.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह राम चरण और अक्षय कुमार 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' पर थिरक रहे हैं. इस दौरान दोनों का स्टाइल और स्वैग देखते ही बन रहा है. जहां अक्षय कुमार ब्लैक तो वहीं राम चरण ब्राउन कलर के सूट में काफी हैंडसम दिख रहे हैं. इस डांस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने डांस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'दोनों की साथ में कोई फिल्म भी आ रही है क्या'. तो वहीं एक अन्य लिखते हैं, 'दोनों की जोड़ी कमाल है'.

वहीं इस समिट में अक्षय कुमार ने हिंदी सिनेमा या दक्षिण भारतीय सिनेमा कहने के बजाय इंडियन सिनेमा कहने की बात कही. उन्होंने कहा, "अब यह साउथ और बॉलीवुड कहना बंद कर दीजिए. अब यह इंडियन सिनेमा है". गौरतलब है कि हाल ही में अक्षय कुमार को फिल्म 'रामसेतु' में देखा गया था. जबकि राम चरण आखिरी बार ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' में नजर आए थे.

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Ram Charan, Akshay Kumar And Ram Charan, Akshay Kumar Viral Video, Ram Charan Dance Video, Tu Cheez Badi Hai Mast Mast, Akshay Kumar Dance On Mohra Film Song, Ram Charan Dance On Tu Cheez Badi Hai Mast Mast, Akshay Kumar Ram Charan Dance Video, Akshay Kumar Dance Video, Akshay Ram Charan Film, Hera Pheri 3
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com