विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2023

हिम्मत है तो यह करके दिखलाओ, ओटीटी पर रिलीज के एक साल हिंदी में सिनेमाघरों में आ रही है 'अखंडा'

फिल्म की रिलीज और ओटीटी पर रिलीज को एक साल हो चुका है. उसके बावजूद अखंडा के निर्माता अब इसे हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज करने जा रहे हैं.

हिम्मत है तो यह करके दिखलाओ, ओटीटी पर रिलीज के एक साल हिंदी में सिनेमाघरों में आ रही है 'अखंडा'
हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज होगी अखंडा
नई दिल्ली:

नंदमुरी बालकृष्ण की मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अखंडा' के फैन्स के लिए गुड न्यूज आ गई है. 'अखंडा' अब सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. बेशक फिल्म पहले ही रिलीज हो चुकी है. लेकिन अब यह फिल्म हिंदी में रिलीज होने जा रही है. इस तरह उनके हिंदी फैन्स के लिए यह एक शानदार तोहफा है. तेलुगू रिलीज के एक साल बाद, पेन स्टूडियोज के निर्माता डॉ. जयंतीलाल गडा और साजिद कुरैशी अब दर्शकों के लिए बोयापति श्रीनू द्वारा लिखित और निर्देशित एक्शन ड्रामा फिल्म का हिंदी वर्जन लाए हैं.

हार्ड कोर बलैया फैन्स के लिए यह खबर किसी उत्सव से कम नहीं है. 'अखंडा' हाई-वोल्टेज मास एंटरटेनर फिल्म है जिसने खूब तारीफें बटोरी, सीटियों और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ लोगों ने इस फिल्म का आनंद उठाया. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 120.8 करोड़ की कमाई की.

'अखंडा' में नंदमूरी बालकृष्णा डबल रोल में नजर आए, प्रज्ञा जायसवाल, जगपति बाबू और श्रीकांत अभिनीत यह फिल्म 2021 की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म और बालकृष्ण के करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई. बालकृष्ण और बोयापति श्रीनु के बीच यह तीसरा कौलेबोरेशन था, इस फिल्म का प्रीमियर पिछले साल ओटीटी पर किया गया था, और यह ज्यादा देखी जाने वाली क्षेत्रीय फिल्मों में से एक बन गई थी.

हिंदी-बाजार के दर्शकों को अब 20 जनवरी 2023 को थिएटर स्क्रीन पर 'अखंडा' के रूप में हाई वोल्टेज एंटरटेनर फिल्म एक बार फिर देखने को मिलेगी. डॉ. जयंतीलाल गड़ा कहते हैं, 'पिछले साल ने यदि हमें कुछ सिखाया है तो वह ये है कि दर्शक बड़े पैमाने पर मनोरंजक और विज़ुअल स्पेक्टकल फिल्म के लिए तरस रहे हैं जो थिएटर पर देखने लायक हो. हमें विश्वास है कि 'अखंडा' एक ऐसी फिल्म है जिसे विभिन्न भाषाओं के मार्केट में खरीदार मिलेंगे और नंदमुरी बालकृष्ण के प्रशंसक और फिल्म द्वारा प्रदान किए जाने वाले उच्च-ऑक्टेन एक्शन और मनोरंजन को देखते हुए यह कहा जाना सही होगा कि इस फिल्म में पैन-इंडिया अपील है.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhanda, Akhanda Hindi, Akhanda OTT, Nandamuri Balakrishna, Pragya Jaiswal, Hindi Version Of Akhanda Gets A Release Date, Akhanda Release Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com