विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2023

शाहरुख खान को लेकर Ask Bholaa में फैन ने पूछा अजय देवगन से ऐसा सवाल कि 'सिंघम' एक्टर को आ गई 'पठान' की याद

पठान की रिलीज से पहले और बाद में शाहरुख खान के आस्क एसआरके की तरह अजय देवगन ने भी आस्क भोला सेशन शुरु किया.

शाहरुख खान को लेकर Ask Bholaa में फैन ने पूछा अजय देवगन से ऐसा सवाल कि 'सिंघम' एक्टर को आ गई 'पठान' की याद
अजय देवगन ने शाहरुख खान के सवाल पर कही ये बात
नई दिल्ली:

अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भोला को लेकर सुर्खियों में हैं. वहीं उनकी फिल्म की पठान को टक्कर देने को लेकर चर्चा जारी है. इसी बीच सिंघम एक्टर ने आस्क भोला सेशन ट्विटर पर रखा, जिसमें फैंस ने उनसे एक के बाद एक सवाल पूछे. लेकिन शाहरुख खान का सवाल आते ही उन्हें पठान की याद आ गई. इतना ही नहीं एक्टर ने अपने जवाबों से फैंस को भी हंसा दिया. सोशल मीडिया पर अजय देवगन के #AskBholaa की चर्चा जोरों से हो रही है.  

पठान की रिलीज से पहले और बाद में शाहरुख खान के आस्क एसआरके की तरह अजय देवगन ने भी आस्क भोला सेशन शुरु किया. इस दौरान फैन ने ढेरों सवाल पूछे . वहीं #AskBholaa सेशन के दौरान एक ट्विटर यूजर ने अजय से शाहरुख खान के लिए एक शब्द कहने को कहा तो सिंघम एक्टर ने सुपरस्टार के लिए अपना प्यार जाहिर किया. अजय देवगन ने जवाब देते हुए लिखा, "केवल 'पठान' के लिए प्यार" इसके साथ उन्होंने ट्वीट में SRK को भी टैग किया. 

इसके अलावा एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, सर फ्री टाइम में क्या करते हो? तो अजय देवगन ने लिखा, जब फ्री रहूंगा तब बताता हूं.

भोला में तब्बू के साथ काम करने को लेकर लिखा, ''सब मूवी तब्बू के साथ कर रहे हो. इसके पीछे कोई कारण'' तो अजय देवगन ने जवाब में लिखा, ''डेट मिल गए उसके.'' ऐसे ही कई फैंस ने मजेदार सवाल किए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. 

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भोला 30 मार्च को रिलीज होने वाली है, जिसमें दोनों स्टार्स के अलावा अमला पॉल भी हैं.

अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो अजय देवगन के पास रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन भी है, जो सुपर हिट कॉप फ्रेंचाइजी सिंघम की तीसरी किस्त होगी. इसमें पहली बार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी पुलिस वाले के अवतार में नजर आएंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajay Devgn, Ajay Devgn Bholaa, Ajay Devgn Ask Bholaa, Ajay Devgn On Shah Rukh Khan, Ajay Devgn Twitter Session, Ajay Devgn Fitness, Bholaa, Bollywood News, Bollywood News In Hindi, Ndtv Hindi, Ndtv News In Hindi, Ndtv Khabar,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com