- बच्चों को ट्रोल करने पर अजय देवगन हुए परेशान
- बोले- बोले, मुझे लेकर राय बनाएं लेकिन मेरे बच्चों को लेकर नहीं
- उन्होंने कहा कि ट्रोलर्स से लड़ना बंद करना ही बेहतर होगा
बॉलीवुड की अन्य हस्तियों के बच्चों की तरह अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) और अभिनेत्री काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा (15) और आठ वर्षीय बेटा युग भी मीडिया के आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं और सोशल मीडिया (Social Media) पर ट्रोलिंग के जरिए कभी-कभी निशाना भी बनाए जाते हैं. अजय देवगन (Ajay Devgn) ने आईएएनएस को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि सोशल मीडिया (Social Media) यूजर को उनके बच्चों को लेकर राय नहीं बनानी चाहिए. अजय देवगन (Ajay Devgn) ने कहा, "मुझे लेकर राय बनाएं, लेकिन मेरे बच्चों को लेकर नहीं. काजोल और मैं कलाकार हूं, हमें जज कीजिए..हमारी वजह से हमारे बच्चे हमेशा सुर्खियों में रहते हैं."
अक्षय कुमार ने लड़कियों को सिखाए सेल्फ डिफेंस मूव्स, अब छेड़खानी करने वालों की खैर नहीं- देखें Video
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अजय देवगन (Ajay Devgn) कहा, "किसी के बारे में राय कायम करना अच्छी बात नहीं है. अगर मैं किसी के बारे में राय देना शुरू कर दूं तो निश्चित रूप से वह शख्स बुरा महसूस करेगा.तो मेरे बच्चे भी ऐसा महसूस करते हैं." अपनी आगामी फिल्म 'टोटल धमाल' (Total Dhamaal) का प्रचार करने के सिलसिले में दिल्ली आए अजय ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो ऐसे लोग वास्तव में मायने नहीं रखते. लेकिन, मैं कभी-कभी तब बुरा महसूस करता हूं जब मेरे बच्चों को बुरी तरह से ट्रोल किया जाता है."
Milan Talkies Trailor: 'मिलन टॉकिज' का ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल, खूब देखा जा रहा है Video
नाइसा को हाल ही में उनके एयरपोर्ट लुक को लेकर ट्रोल किया गया. यह पूछे जाने पर उनकी बेटी इस तरह की कठोर टिप्पणियों से कैसे निपटती हैं, तो अजय देवगन (Ajay Devgn) ने कहा, "पहले वह ट्रोलिंग किए जाने पर परेशान हो जाती थी, लेकिन अब वह इसकी परवाह नहीं करती. वह जानती है कि इससे कैसे निपटा जाए. उसने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि कुछ लोग बेमतलब आपको जज करते रहेंगे." अभिनेता से जब पूछा गया कि ट्रोल से कैसे निपटा जाए तो उन्होंने कहा कि इन पर प्रतिक्रिया नहीं दें क्योंकि जितना ज्यादा आप प्रतिक्रिया देंगे उतना ही यह बढ़ता जाएगा. तो, ट्रोलर्स से लड़ना बंद करना ही बेहतर होगा.
(इनपुट आईएएनएस से)
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं