विज्ञापन

चौहान बन मुश्किल में फंसे अजय देवगन, जानें क्यों नाराज हुआ क्षत्रिय समाज

फिल्म 'चौहान' विवादों में आ गई है. क्षत्रिय समाज ने अजय देवगन की फिल्म की आलोचना की है.

चौहान बन मुश्किल में फंसे अजय देवगन, जानें क्यों नाराज हुआ क्षत्रिय समाज
अजय देवगन की फिल्म 'चौहान' पर क्षत्रिय परिषद का विरोध
NDTV

अजय देवगन की फिल्म 'चौहान' की पिछले हफ्ते घोषणा हुई. एक वीडियो जारी कर फिल्म का फर्स्ट लुक दिखाया गया. जिसे फैंस ने खूब पसंद किया, लेकिन अब फिल्म 'चौहान' विवादों में आ गई है. क्षत्रिय समाज ने अजय देवगन की फिल्म की आलोचना की है. समुदाय का आरोप है कि फिल्म निर्माता चौहान वंश का नाम समकालीन सांप्रदायिक राजनीति के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, जो गलत है. इस बात की जानकारी क्षत्रिय परिषद के जरिए दी गई है. 

ये भी पढ़ें: OTT पर भी टॉप बने हुए हैं इमरान हाशमी, पिछले 5 महीने से जमकर देखी जा रही है उनकी ये वेब सीरीज

क्षत्रिय परिषद ने जताई नाराजगी

क्षत्रिय परिषद ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी कर अजय देवगन की फिल्म पर सवाल खड़े किए हैं. बयान में कहा गया,'हम नीरज यादव और अजय देवगन की फिल्म 'चौहान' द्वारा चौहान वंश के नाम को सांप्रदायिक राजनीति के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश की कड़ी निंदा करते हैं. राजपूत इतिहास राजनीतिक हथियार नहीं है. चौहानों की विरासत राजपूत इतिहास की है, न कि चुनावी अभियानों की.'

इतिहास को किया याद

परिषद ने आगे कहा कि चौहान एक प्राचीन राजपूत (क्षत्रिय) वंश है, जिसकी विरासत इतिहास से जुड़ी है. इसे आज की पार्टियों या मीडिया विवादों के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. बयान में मध्यकालीन भारत के इतिहास का जिक्र करते हुए कई उदाहरण दिए गए, जहां अफगान और राजपूत साथ लड़े थे. जैसे महाराणा सांगा के साथ महमूद लोदी, महाराणा प्रताप के साथ हकीम खान सूर ने भी लड़ाई लड़ी थी. इसलिए से सांप्रदायिक नरजरिए से दिखाया जाए. परिषद ने फिल्मकारों और राजनीतिक लोगों से अपील की है कि वे इतिहास को जिम्मेदारी से दिखाएं और इसे विभाजनकारी तरीके से न पेश करें.

कश्मीर में भी फिल्म पर विवाद

फिल्म 'चौहान' का निर्देशन नीरज यादव कर रहे हैं. यह फिल्म कश्मीर के हालात पर आधारित बताई जा रही है. पिछले हफ्ते टीजर जारी होने के बाद कश्मीर में कई लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई. टीजर में पेलेट गन से घायल युवाओं के बारे में एक डायलॉग था, जिसमें अजय देवगन की आवाज में कहा गया कि पेलेट गन से कम नुकसान होता है. इस पर कश्मीर के लोग बोले कि यह पीड़ितों का मजाक उड़ाने जैसा है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता इमरान नबी दार ने टीजर को प्रोपगैंडा बताया था. सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी कहा कि कश्मीर को सिर्फ हिंसा के जरिए न दिखाया जाए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CHAUHAAN, CHAUHAAN Movie, Ajay Devgn, Ajay Devgn News, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com