विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2023

VIDEO: अजय देवगन के इस हमशक्ल को देख फैन्स को आए चक्कर, देख कर काजोल भी कहेंगी- मेरा पति कौन है !

आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए एक वीडियो लेकर आए हैं, जिसमें नजर आने वाला शख्स हूबहू एक्टर की तरह लग रहा है. 

VIDEO: अजय देवगन के इस हमशक्ल को देख फैन्स को आए चक्कर, देख कर काजोल भी कहेंगी- मेरा पति कौन है !
अजय देवगन का हमशक्ल हुआ वायरल
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स के न जाने कितने ही हमशक्ल मौजूद हैं. आपने भी अब तक अपना फोन स्क्रोल करते हुए करिश्मा कपूर, करीना कपूर, रानी मुखर्जी, काजोल, शाहिद कपूर, अमिताभ बच्चन आदि के हमशक्ल देखे होंगे. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर अजय देवगन का हमशक्ल वायरल हो गया है. जी हां, इन दिनों अजय देवगन का एक हमशक्ल खूब सुर्खियां बटोर रहा है. आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए एक वीडियो लेकर आए हैं, जिसमें नजर आने वाला शख्स हूबहू एक्टर की तरह लग रहा है. 

सोशल मीडिया पर अजय देवगन के हमशक्ल का यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो में नजर आने वाले शख्स का नाम कैलाश चौहान है. वीडियो में आप शख्स को अजय देवगन के लुक में देख सकते हैं. उसका हेयरस्टाइल से लेकर कपड़े पहनने का ढंग तक 90s के अजय देवगन से मैच कर रहा है. वीडियो में वह अजय देवगन के गाने 'कितना हसीन चेहरा' पर एक्ट करते हुए नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों के ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं. 

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "इन्हें देख तो काजोल मैम भी कंफ्यूज हो जाएंगी". तो एक अन्य ने लिखा, "आप बिलकुल अजय देवगन लग रहे हो". वहीं एक और ने लिखा है, "एकदम विजयपथ के अजय देवगन लग रहे हो भाई". हाल ही में सोशल मीडिया पर माधुरी दीक्षित की एक हमशक्ल ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajay Devgn, Ajay Devgn Look Alike, Ajay Devgn Doppelganger, Kailash Chouhan, Kailash Chouhan Ajay Devgn Doppelganger, Kailash Chouhan Instagram, Kailash Chouhan Videos, अजय देवगन का हमशक्ल, Ajay Devgn Doppelganger Viral Video, Bollywood Celebs Look Alikes, Ajay Devgan Dopplegnager Kailash Chouhan, Ndtv India, Ndtv Khabar, Ndtv Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com