- अजय देवगन हुए 50 साल के
- काजोल ने दी बधाई
- अजय की उम्र को लेकर कही ये बात
अजय देवगन (Ajay Devgn) आज 50 साल के हो गए हैं और बॉलीवुड के एक्शन स्टार को उनकी सुपरस्टार पत्नी काजोल (Kajol) ने बहुत ही दिलचस्प अंदाज में बधाई दी है. काजोल ने सोशल मीडिया पर अजय देवगन (Happy Birthday Ajay Devgn) के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है और बहुत ही खूबसूरत मैसेज उन्होंने अजय देवगन के लिए लिखा है. लेकिन मजेदार यह है कि काजोल ने अजय देवगन के 50 साल के होने पर भी दिलचस्प बात कही है. अजय देवगन (Ajay Devgn) का जन्म 2 अप्रैल, 1969 में नई दिल्ली में हुआ था, और अजय देवगन अपने गंभीर अंदाज की वजह से खास पहचान रखते हैं. यही नहीं, काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी (Tanishaa Mukherjee) ने भी अजय देवगन को जन्मदिन की बधाई दी है.
सपना चौधरी के गाने पर IPS अधिकारी ने किया डांस, जमकर नाचीं दिल्ली की महिला पुलिसकर्मी- देखें Video
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
इस अमेरिकी लड़की ने पंजाबी सॉन्ग पर किया नागिन डांस, वायरल हुआ Video
काजोल (Kajol) ने अजय देवगन (Ajay Devgn) के जन्मदिन पर अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा है: 'मेरे डैशिंग नेकदिल और अत्यधिक गंभीर पति को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां. मैं भी बहुत ही गंभीर अंदाज में आपको जन्मदिन और आने वाले साल की शुभकामनाएं दे रही हूं. और सच्ची कह रही हूं कि 50 साल की उम्र में आप और भी कमाल के हो गए हो.'
Happy happy birthday our amazing Jay! Thank u for being such a family man and completing our family! you and my sister are just the best!!! We love you ! #tanishaamukerji #birthday @ajaydevgn #love @KajolAtUN #tanuja #brother #miafamilia pic.twitter.com/BERUmhoH8O
— Tanishaa Mukerji (@TanishaaMukerji) April 2, 2019
काजोल (Kajol) की बहन तनिषा मुखर्जी (Tanishaa Mukherjee) ने भी सोशल मीडिया पर अजय देवगन (Ajay Devgn) को जन्मदिन की बधाई दी है. तनिषा ने लिखा हैः 'हमारे कमाल के Jay के लिए जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां! शानदार फैमिली मैन बनने और हमारी परिवार को पूरा करने के लिए शुक्रिया! आप और मेरी दीदी बेस्ट हैं...'
निरहुआ ने चम्पा से तलाक के छपवाए कार्ड, 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' के Video का YouTube पर धमाल
अजय देवगन (Ajay Devgn) ने 1991 में 'फूल और कांटे' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उसके बाद अजय देवगन 'जिगर', 'विजयपथ', 'दिलवाले', 'सुहाग', 'इश्क', 'जख्म' और 'हम दिल दे चुके सनम' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. अजय देवगन ने 1999 में काजोल से शादी की थी और उनके दो बच्चे भी हैं. अजय देवगन बॉलीवुड के जाने-माने फाइट मास्टर वीरू देवगन के बेटे हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं