विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2023

अजय देवगन ने 'वैलेंटाइन्स डे' पर काजोल नहीं इन्हें बताया अपने लिए खास, बोले- मैं नहीं जानता कि पहली नजर...

Valentine's Day 2023 के मौके पर सिंघम स्टार अजय देवगन ने भी एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपना प्यार बयां किया है. हालांकि यह काजोल के लिए नहीं है.

अजय देवगन ने 'वैलेंटाइन्स डे' पर काजोल नहीं इन्हें बताया अपने लिए खास, बोले- मैं नहीं जानता कि पहली नजर...
अजय देवगन ने वेलेंटाइन डे पर शेयर किया पोस्ट
नई दिल्ली:

वेलेंटाइन डे आ गया है. इस खास मौके पर आम और खास लोग अपने चाहने वालों को दिल की बात कहते दिख रहे हैं. वहीं इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं हैं. कुछ देर पहले एक्टर अजय देवगन ने भी अपने पहले प्यार के लिए एक खास पोस्ट किया है. हालांकि खास बात यह है कि एक्टर का पहला प्यार काजोल नहीं बल्कि कैमरा है, जिसकी बात उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए की है. वहीं फैंस भी इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन देते दिख रहे हैं. 

अजय देवगन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह डायरेक्टर की तरह कैमरा से शूटिंग करते हुए दिख रहे हैं. यह अजय देवगन फिल्म यानी एडीएफ द्वारा शेयर किया गया वीडियो है, जिसे एक्टर ने रिशेयर किया है. इस वीडियो के साथ सिंघम एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'मुझे नहीं पता कि यह पहली नजर का प्यार था या नहीं. लेकिन कहीं न कहीं, कैमरा धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से मेरा जुनून बन गया. इस वैलेंटाइन डे को ऐसी चीज के लिए समर्पित करता हूं, जो मुझे उत्साहित करने से कभी नहीं चूकती. मेरी दुनिया देखने की दृष्टि को बढ़ाने के लिए धन्यवाद डियर कैमरा. #Repost @adffilms अपने आप के किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश करें, जो आपको वैसे ही देखे जैसे @ajaydevgn कैमरे की ओर देखता है 💞 #हैप्पी वैलेंटाइन्स डे #वैलेंटाइन्स डे #BholaaIn3D #BholaaOn30thMarch.'

बता दें, अजय देवगन द्वारा निर्देशित भोला 30 मार्च को रिलीज होने वाली है, जिसमें एक्टर के अलावा तब्बू भी नजर आ रही हैं. इस फिल्म का टीजर और पोस्टर रिलीज हो चुका है, जिसे फैंस का प्यार मिल रहा है. वहीं सेलेब्स के बीच फिल्म की चर्चा होती दिख रही है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajay Devgan, Ajay Devgan Film, Ajay Devgan Valentine's Day, Ajay Devgan Valentine, Ajay Devgan And Camera, Kajol, Bollywood, Bholaa, Bholaa Film, Valentines Day, Happy Valentines Day, Bollywood Valentines Day, Ndtv Hindi, Ndtv News In Hindi, Ndtv Khabar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com