विज्ञापन
This Article is From Nov 06, 2019

ऐश्वर्या राय बच्चन ने यूं शर्माते हुए गाया 'तेरी याद हमसफर सुबह शाम', Throwback Video हुआ वायरल

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) का हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'तेरी याद हमसफर' सॉन्ग गाती नजर आ रही हैं.

ऐश्वर्या राय बच्चन ने यूं शर्माते हुए गाया 'तेरी याद हमसफर सुबह शाम', Throwback Video हुआ वायरल
ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने गाया, गाना वीडियो हुआ वायरल
  • ऐश्वर्या राय बच्चन ने गाया सॉन्ग
  • थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल
  • शर्माते हुए गाया ये सुपरहिट सॉन्ग
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की डीवा ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) यूं तो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती, लेकिन उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं. हाल ही में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस एक शो के दौरान अपनी सिंगिंग स्किल्स दिखाती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन शर्माते हुए अपना सुपरहिट सॉन्ग 'तेरी याद हमसफर सुबह शाम (Teri Yaad Humsafar)' गाती नजर आ रही हैं.

सपना चौधरी ने स्टेज पर किया ब्रेक डांस, हरियाणवी छोरी के Video ने उड़ाया गरदा...

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के इस पुराने वीडियो को सिंगिंग सुपरस्टार ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. ऐश्वर्या राय की सिंगिंग स्किल्स को देख हर कोई हैरान है और फैन्स उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. बता दें, हाल ही में ऐश्वर्या राय ने अपना 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस दौरान अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) उनके साथ नजर आए.

Video: कपिल शर्मा के शो में गोविंदा को लेकर कृष्णा अभिषेक का खुलासा, कहा- खुद का मामा होकर भी...

LOVE

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on


बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में देने वाली एक्ट्रेस ऐश्वर्या (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक ने जनवरी 2007 में अपनी सगाई की घोषणा की थी. इसके बाद अभिषेक के पिता और महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने इसकी पुष्टि की. इस जोड़े ने अप्रैल 2007 में शादी कर ली.दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम आराध्या बच्चन है. अभिषेक फिलहाल 'द बिग बुल' की शूटिंग में व्यस्त हैं.

खबरी गर्ल से पाएं लेटेस्ट बॉलीवुड अपडेट्स...

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Rai Bachchan, Aishwarya Rai, Aishwarya Rai Singing Video, Aishwarya Rai Video, Aishwarya Rai Video Viral, Aishwarya Rai Sings Teri Yaad Humsafar, Throwback Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com