विज्ञापन
This Article is From May 20, 2017

कान फेस्टिवल के चौथे दिन अपने नए लुक से सबको दीवाना बना रही हैं ऐश्वर्या

कान फिल्म फेस्टिवल 2017 के चौथे दिन छाया ऐश्वर्या राय बच्चन का यह अंदाज. फैशनेबल ब्लैक रंग की गाउन में ऐश्वर्या यूं पंख फैलाती दिख रही हैं.

कान फेस्टिवल के चौथे दिन अपने नए लुक से सबको दीवाना बना रही हैं ऐश्वर्या
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2017 में ऐश्वर्या राय बच्चन का लुक्स.
  • कान फिल्म फेस्टिवल के चौथे दिन ऐश्वर्या राय बच्चन का लुक.
  • आशी स्टूडियो की ब्लैक स्टैपलेस गाउन में दिखीं.
  • 16वीं बार कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनीं.
नई दिल्ली: एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन कान फिल्म फेस्टिवल 2017 में इन दिनों जलवे बिखेर रही हैं. शुक्रवार को सिंड्रेला गाउन पहन ऐश्वर्या ने रेड कारपेट पर अपने लुक से सारी निगाहे अपनी तरफ मोड़ लीं. वहीं, शनिवार को वे ब्लैक रंग की बोल्ड एंड ब्यूटीफुल गाउन में दिख रही हैं. फैशन ब्रांड लोरियाल पेरिस ने ऐश्वर्या के इस सेंसेशनल लुक की कई तस्वीरें साझा की है, जिसमें ऐश्वर्या कहर ढाती नजर आ रही हैं. तस्वीरों में ऐश्वर्या अपनी गाउन को हवा में उड़ा रही हैं. ऐश्वर्या ने कुछ ऐसे पोज दिया है जैसे वे हवा में अपने पंख फैला रही हैं.

तस्वीरों में स्टनिंग लुक में नजर आ रहीं ऐश्वर्या ने आशी स्टूडियो का स्टैपलेस गाउन पहना है. उन्होंने ऑरेंज कलर की लिपस्टिक के साथ ब्लू आई मेकअप किया है. 
70वें कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा ले रहीं ऐश्वर्या शुक्रवार रात डिजनी प्रिंसेस की तरह लग रही थीं. उन्होंने डिजाइनर माइकल सिन्‍को का ब्‍लू ब्रोकेड बॉल गाउन पहना था. ऐश्‍वर्या ने अपने इस लुक में कोई जूलरी नहीं जोड़ी थी. 
 
 
 

Love this photo..... Oh yes, and the beautiful lady in it too.

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on


हर तरफ ऐश्वर्या के रेड कारपेट लुक की तारीफ हो रही थी, तो भला उनके पति अभिषेक बच्चन पत्नी की तारीफों के पुल बांधने से पीछे कैसे रह सकते हैं. अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या के कान लुक की तस्वीरें साझा की. फोटो के साथ उन्होंने क्यूट कैप्शन भी लिखा.
 
aaradhya aishwarya

बताते चलें कि, ऐश्वर्या कान फिल्‍म फेस्टिवल में 16वीं बार हिस्‍सा ले रही हैं. 2002 में पहली बार उन्होंने इसके रेड कारपेट पर वॉक किया था. ऐश्‍वर्या यहां कॉस्‍मेटिक ब्रांड लॉरियाल पेरिस का प्रतिनिधित्‍व करने पहुंची हैं. फेस्टिवल में ऐश्‍वर्या अकेले नहीं आई हैं. उनकी 5 साल की बेटी आराध्या भी फ्रेंच रिवेरा में हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Rai Bachchan, Cannes Film Festival 2017, Aishwarya At Cannes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com