विज्ञापन

4000 करोड़ की रामायणम में राम और रावण का ऐज गेप कर देगा शॉक्ड, मेकर्स कर गए ये बड़ी चूक

रामायणम् के ट्रेलर में वीएफएक्स को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है. लेकिन फिल्म के अंदर एक बड़ी कमाई देखने को मिल रही है. इसे रामायणम् के मेकर्स की ओर से बड़ी चूक मानी जा सकती है.

4000 करोड़ की रामायणम में राम और रावण का ऐज गेप कर देगा शॉक्ड, मेकर्स कर गए ये बड़ी चूक
4000 करोड़ की रामायणम में राम और रावण का ऐज गेप कर देगा शॉक्ड
NDTV

रामायणम् का ट्रेलर 30 जुलाई का रिलीज हुआ. ट्रेलर आने के बाद हर कोई राम, सीता और रावण पर अपनी राय दे रहा है. किसी को फिल्म में राम बने रणबीर कपूर का लुक पसंद आ रहा है तो कोई रावण बने यश को भी पसंद कर रहे हैं. इसके अलावा रामायणम् के ट्रेलर में वीएफएक्स को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है. लेकिन फिल्म के अंदर एक बड़ी कमाई देखने को मिल रही है. इसे रामायणम् के मेकर्स की ओर से बड़ी चूक मानी जा सकती है. 

रावण की उम्र राम से कम

यह बड़ी चूक राम और रावण की उम्र को लेकर है, क्योंकि नितेश तिवारी की इस रामायणम् में रावण उम्र में राम से छोटा है. दरअसल रणबीर कपूर असली जिंदगी में 43 साल के हैं. जबकि फिल्म के रावण यानी यश असल जिदंगी में 40 साल के हैं. वहीं बात की जाए असली राम और रावण की उम्र की तो बाल्मीकि रामायण के अनुसार, रावण की उम्र पौराणिक कथाओं और ग्रंथों में दिए गए शासनकाल और तपस्या के वर्षों के आधार पर यह माना जाता है कि वध के समय रावण की उम्र लगभग 40,000 वर्ष या उससे भी अधिक थी. जबकि राम रावण से कई हजार साल छोटे थे. 

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म रामायणम् की तो इस फिल्म के ट्रेलर की तारीफ केवल भारत की नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी हो रही है. फिल्म में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा लारा दत्ता, अरुण गोविल, रवि दुबे सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म रामायणम् इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. दूसरे पार्ट में सनी देओल हनुमान के रोल में दिखाई देंगे.दोनों फिल्म का बजट करीब 2000 करोड़ रुपये है. 

ये भी पढ़ें; स्पाइडर मैन की बॉर्डर 2 और भूत बंगला को बॉक्स ऑफिस पर धोबी पछाड़, लेकिन धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ने से चूकी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Ramayana Ranbir Kapoor, Ramayana Yash, Ranbir Kapoor Age, Yash Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com