अक्षय कुमार ने ऑफिशियली ‘समुक' की शूटिंग शुरू कर दी है. यह एक बड़े स्केल पर बनी सर्वाइवल-एक्शन थ्रिलर है, जिसे कनिष्क वर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं और विपुल अमृतलाल शाह प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि आशिन ए. शाह इसके को-प्रोड्यूसर हैं. फिल्म को एक ग्रैंड पैन-इंडियन थिएट्रिकल रिलीज के लिए तैयार किया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट पर पिछले दो साल से ज्यादा समय से काम चल रहा है, जिसमें मिलिट्री रियलिज्म, सर्वाइवल हॉरर और एलियन माइथोलॉजी का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. इस तरह मंजुलिका और वधुसुर से टकराने के बाद बारी एलियन की है.
इस दुनिया को पर्दे पर उतारने के लिए मेकर्स ने टॉप इंटरनेशनल टैलेंट को टीम में शामिल किया है. इसमें एकेडमी अवॉर्ड नॉमिनेटेड क्रिएचर डिजाइनर एलेक गिलिस भी शामिल हैं, जिन्होंने ‘एलियन' और ‘प्रिडेटर' जैसी फिल्मों पर काम किया है और फिल्म के सेंट्रल मॉन्स्टर को डिजाइन करेंगे. वहीं, ब्रिटिश एक्शन डायरेक्टर ल्यूक टम्बर फिल्म के इंटेंस एक्शन सीक्वेंस डिजाइन करेंगे.

अक्षय कुमार के साथ काम करने पर प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने कहा, 'अक्षय और मैं बार-बार इसलिए साथ आते हैं क्योंकि हमने कभी एक ही फिल्म दोबारा बनाने की कोशिश नहीं की. हर बार साथ काम करने का हमारा मकसद अपने ही बनाए फॉर्मूले को तोड़ना रहा है. चाहे आंखें जैसी हीस्ट थ्रिलर के साथ रिस्क लेना हो, वक्त में इमोशनल ड्रामा दिखाना हो, नमस्ते लंदन में आइकॉनिक रोमांस पेश करना हो, सिंह इज किंग में बड़े लेवल की एक्शन-कॉमेडी लाना हो, एक्शन रिप्ले में साइंस-फिक्शन के साथ एक्सपेरिमेंट करना हो या हॉलिडे में मिलिट्री एक्शन दिखाना हो. हम लगातार एक-दूसरे को ऐसी चीजें करने के लिए चैलेंज करते हैं, जिन्हें पहले एक्सप्लोर नहीं किया गया. 'समुक' के साथ फिर से साथ आना, जो एक एलियन-सर्वाइवल थ्रिलर है, एक बार फिर साबित करता है कि हम हमेशा कुछ अलग लेकर आते हैं.'
‘समुक' के साथ यह जोड़ी इन सीमाओं को और आगे ले जाने की कोशिश कर रही है. फिल्म में एक क्लासिक मूवी स्टार की मौजूदगी के साथ वर्ल्ड-क्लास क्रिएचर डिजाइन और प्रैक्टिकल एक्शन का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. इसका मकसद एक ग्राउंडेड और थ्रिलिंग थिएट्रिकल एक्सपीरियंस देना है, जो इंडियन सिनेमा के साइंस-फिक्शन एक्शन को एक बिल्कुल नए लेवल पर ले जाने की कोशिश करेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं