विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2023

VIDEO: शाहरुख खान को पार्टी में पान खाते हुए किसी ने बना लिया वीडियो, देखें कैसा था पठान का रिएक्शन

शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें डॉन में बनारसी पान का स्वाद चखने वाले शाहरुख खान पान खाते नजर आ रहे हैं.

VIDEO: शाहरुख खान को पार्टी में पान खाते हुए किसी ने बना लिया वीडियो, देखें कैसा था पठान का रिएक्शन
डॉन के बाद एक बार फिर शाहरुख खान ने चखा बनारसी पान
नई दिल्ली:

बीते दिनों मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंट्रल इवेंट (एनएमएसीसी) का उद्घाटन किया गया है. इस उद्घाटन समारोह में देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया था. एनएमएसीसी के इस उद्घाटन समारोह में हॉलीवुड और बॉलीवुड के कई सितारे भी नजर आए. अब पार्टी से जुड़े कई सितारों की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. उनमें से एक बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान भी हैं. एनएमएसीसी के उद्घाटन समारोह में किंग खान को पान खाते हुए देखा गया है. 

बॉलीवुड बबल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहरुख खान का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पान खाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में अभिनेता को ब्लैक कलर के पठानी कुर्ते में देखा जा सकता है. वह मुंह में पान दबाए और हाथ में पान लिए दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अभिनेता के फैंस वीडियो को पसंद कर रहे है. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

आपको बता दें कि एनएमएसीसी के उद्घाटन समारोह में शाहरुख खान पर परफॉर्मेंस के लेकर भी चर्चा में थे. उन्होंने साल 1997 में आई फिल्म 'दिल तो पागल है' के 'ले गई ले गई' गाने पर शानदार डांस किया था. इस परफॉर्मेंस का एक रिहर्सल वीडियो भी सामने आया था. जिसमें शाहरुख खान मस्ती करते हुए भी दिखाई दे रहे थे. वीडियो में वह बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक दावर और कोरियोग्राफर अनीशा जेनेट के साथ डांस करते नजर आ रहे थे. जैसे-जैसे स्टेप्स अनीशा और श्यामक दावर उन्हें सिखा रहे हैं वह वैसे ही मूवी करते नजर आ रहे थे. वीडियो में पीछे से उनके फैंस भी खूब शोर मचा रहे था.

मलाइका अरोड़ा और गुरु रंधावा का नया गाना लॉन्‍च, साथ में सेल्‍फी लेते आए नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Paan Video, Shah Rukh Khan Eating Paan, Nita Mukesh Ambani Culture Central Event
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com