विज्ञापन

100 करोड़ की ओपनिंग के बाद 'टॉक्सिक' का बुरा हाल, रक्षाबंधन पर सुबह के शो रहे खाली

लंबे इंतजार के बाद यश की फिल्म टॉक्सिक ने बुधवार 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी. इस फिल्म से दर्शकों और एक्टर के फैंस को काफी उम्मीदें थी, लेकिन खराब कहानी और निर्देशन ने दर्शकों को काफी निराश किया है.

100 करोड़ की ओपनिंग के बाद 'टॉक्सिक' का बुरा हाल, रक्षाबंधन पर सुबह के शो रहे खाली
100 करोड़ की ओपनिंग के बाद 'टॉक्सिक' का बुरा हाल
NDTV

लंबे इंतजार के बाद यश की फिल्म टॉक्सिक ने बुधवार 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी. इस फिल्म से दर्शकों और एक्टर के फैंस को काफी उम्मीदें थी, लेकिन खराब कहानी और निर्देशन ने दर्शकों को काफी निराश किया है. हालांकि फिल्म पहले दिन 100 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही, लेकिन दूसरे दिन टॉक्सिक का देश के सिनेमाघरों में बुरा हाल होता दिखाई दे रहा है. रक्षा बंधन जैसे बड़े त्योहार के दिन यश की फिल्म देखने एक भी दर्शक नहीं पहुंचा.

9 बजे के शो खाली

नोएडा के एक प्रमुख थिएटर चेन में फिल्म टॉक्सिक के शो में दर्शकों की भारी कमी देखने को मिली है. स्थानीय थिएटर से मिली ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार सुबह के शो लगभग खाली रहे. सुबह 9 बजे के शो में एक भी दर्शक नहीं पहुंचा. थिएटर के कर्मचारियों के मुताबिक हॉल पूरी तरह खाली रहा. इसके बाद 10:30 बजे के शो में महज तीन लोग मौजूद थे. इस समय चल रहे शो में भी तस्वीर कुछ अलग नहीं है. 300 सीटों वाले हॉल में सिर्फ पांच दर्शक बैठे हैं.

300 सीट वाले शो में 5 दर्शक

यह स्थिति नोएडा के बड़े थिएटर नेटवर्क में देखी गई है. फिल्म की रिलीज के बाद शुरुआती शो में इतनी कम भीड़ आमतौर पर नहीं दिखती. थिएटर के अंदर सन्नाटा पसरा हुआ है. स्क्रीन पर फिल्म चल रही है लेकिन सीटें खाली पड़ी हैं. ग्राउंड रिपोर्ट में साफ है कि सुबह के तीन शो में कुल दर्शक संख्या बहुत कम रही. 9 बजे शून्य, 10:30 पर तीन और मौजूदा शो में पांच. 300 सीटों की क्षमता वाले हॉल में यह आंकड़ा बेहद कम है. थिएटर के बाहर भी कोई खास भीड़ नजर नहीं आई.

स्थिति काफी खराब

दर्शक आमतौर पर सुबह के शो में कम आते हैं, लेकिन इस बार स्थिति और खराब है. फिल्म देखने आए कुछ लोग भी हॉल में बिखरे नजर आए. यह रिपोर्ट नोएडा के एक प्रमुख थिएटर से ली गई है. शहर के अन्य सिनेमाघरों की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है. फिल्म टॉक्सिक के प्रदर्शन को लेकर शुरुआती संकेत कमजोर दिख रहे हैं. दर्शकों की संख्या बढ़ेगी या नहीं, यह आने वाले शो बताएंगे.

ये भी पढ़ें; इस फिल्म की शूटिंग पर 9 घंटे लेट पहुंचे थे गोविंदा, अमरीश पुरी ने जड़ दिया था थप्पड़? एक्टर के बेटे ने अब दिया रिएक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toxic, Toxic Box Office, Yash, Toxic Box Office Collection, Toxic Box Office Collection Day 2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com