विज्ञापन

कभी तबु के प्यार में पागल थे शादीशुदा Nagarjuna, 15 साल बाद टूटा था रिश्ता, एक बार फिर आए साथ

दोनों करीब 15 साल तक रिश्ते में रहे लेकिन दोनों ने कभी इसे लेकर बात नहीं की. लेकिन अब एक बार दोनों साथ नजर आने वाले हैं और वजह बनी है नागार्जुन की 100वीं फिल्म. इस फिल्म में तब्बू के होने की कनफर्मेशन के बाद से ही दोनों के फैंस बेहद खुश हैं.

कभी तबु के प्यार में पागल थे शादीशुदा Nagarjuna, 15 साल बाद टूटा था रिश्ता, एक बार फिर आए साथ
28 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर दिखेगी नागार्जुन और तब्बू की जोड़ी
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कई अधूरी और अनकही प्रेम कहानियां रहीं, लेकिन इनमें सबसे रहस्यमयी प्रेम कहानी रही है साउथ सुपरस्टार नागार्जुन और बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस तब्बू की. ऐसा कहा जाता है कि दोनों करीब 15 साल तक रिश्ते में रहे लेकिन दोनों ने कभी इसे लेकर बात नहीं की. लेकिन अब एक बार दोनों साथ नजर आने वाले हैं और वजह बनी है नागार्जुन की 100वीं फिल्म. इस फिल्म में तब्बू के होने की कनफर्मेशन के बाद से ही दोनों के फैंस बेहद खुश हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

फिल्म का नाम अभी तय नहीं है, लेकिन इसे 'किंग 100' कहा जा रहा है और इसका निर्देशन आर. कार्तिक कर रहे हैं. लगभग तीन दशकों के बाद नागार्जुन के साथ तब्बू की पर्दे पर वापसी हो रही है. नागार्जुन और तब्बू लगभग 28 साल बाद फिर से साथ दिखेंगे. इस जोड़ी ने पहले 'निन्ने पेल्लाडाटा' और 'आविदा मां आविदे' जैसी सफल फिल्मों में साथ काम किया था और उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था.

खास होगी फिल्म

'निन्ने पेल्लाडाटा' में उनका साथ आज भी लोगों को पसंद आता है, क्योंकि वह फिल्म समीक्षकों और बॉक्स ऑफिस, दोनों ही मामलों में सफल रही थी. 'किंग 100' में उनकी वापसी ने फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया है. Variety के साथ एक खास बातचीत में, नागार्जुन ने बताया है कि King 100 एक पूरी तरह से कमर्शियल एंटरटेनर होगी. इसकी कहानी एक पिता-बेटी के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें गरीबी से अमीरी तक पहुंचने की कहानी भी शामिल है. फिल्म की खासियत यह भी है कि इसमें 'डी-एजिंग' टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे नागार्जुन अलग-अलग उम्र के पड़ावों में नजर आएंगे - 25 साल से लेकर 60 साल तक.

यह भी पढ़ें -धुरंधर 2 के जमील जमाली को पाकिस्तानी नेता ने भेजा प्यार, राकेश बेदी को कहा- आई लव यू

नागार्जुन और तब्बू का रिश्ता

रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 1996 में आई तेलुगु फिल्म 'निन्ने पेल्लाडता' के सेट पर तब्बू और नागार्जुन एक दूसरे के करीब आए थे. दोनों में धीरे-धीरे प्यार हुआ, लेकिन ये रिश्ता अपने मुकाम तक नहीं पहुंच पाया. तब्बू से मिलने से पहले से ही नागार्जुन शादीशुदा थे. उन्होंने  एक्ट्रेस अमला अक्किनेनी से शादी की थी. नागार्जुन अपनी शादी नहीं तोड़ना चाहते थे इसलिए उन्होंने तब्बू के साथ रिश्ते को नाम नहीं दिया. लेकिन माना जाता है कि दोनों 15 सालों तक रिश्ते में थे और इसी रिश्ते के अधूरा रहने की वजह से तब्बू ने आज तक शादी नहीं की.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nagarjuna And Tabu, King 100, Nagarjuna Tabu, Tabu Nagarjuna Love Story, Tabu Nagarjuna Relationship
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com