विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2020

आदित्य नारायण पत्नी श्वेता अग्रवाल के साथ हनीमून के लिए पहुंचे कश्मीर, देखें Photo

बॉलीवुड सिंगर और टीवी के जाने माने होस्ट आदित्य नारायण (Aditya Narayan) इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ काफी एन्जॉय कर रहे हैं.

आदित्य नारायण पत्नी श्वेता अग्रवाल के साथ हनीमून के लिए पहुंचे कश्मीर, देखें Photo
आदित्य नारायण (Aditya Narayan) पत्नी श्वेता अग्रवाल के साथ हनीमून मनाने के लिए पहुंचे कश्मीर
  • आदित्य नारायण ने पत्नी श्वेता अग्रवाल के साथ शेयर की फोटो
  • आदित्य नारायण हनीमून के लिए पहुंचे कश्मीर
  • आदित्य नारायण का इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड सिंगर और टीवी के जाने माने होस्ट आदित्य नारायण (Aditya Narayan) इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ काफी एन्जॉय कर रहे हैं. हाल ही आदित्य नारायण (Aditya Narayan) ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल (Shweta Agarwaal) से शादी की थी और अब यह खूबसूरत कपल हनीमून मनाने के लिए कश्मीर पहुंच गए हैं. कश्मीर में घूमते ही इस प्यारे से कपल ने फोटो शेयर की है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. और फैन्स इस फोटो पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं. 

आदित्य नारायण (Aditya Narayan) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट बेहद खूबसूरत कैप्शन के साथ फोटो शेयर किया है. आदित्य ने लिखा- हनीमून शुरु. धरती पर पहली बार स्वर्ग का दर्शन. इस फोटो में श्वेता अग्रवाल बेहद क्यूट तरीके से आदित्य को पकड़कर खड़ी नजर आ रही हैं. दोनों की इस फोटो को फैन्स का काफी प्यार मिल रहा है.

बता दें कि आदित्य नारायण (Aditya Narayan) ने अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से 1 दिसंबर को शादी रचाई थी. श्वेता अग्रवाल (shweta agarwal)  और आदित्य नारायण एक साथ फिल्म शापित में भी नजर आ चुके हैं. दोनों एक-दूसरे को करीब 12 सालों से जानते हैं और 10 साल से रिलेशनशिप में भी थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aditya Narayan, Shweta Aggarwal, Shweta Aggarwal And Aditya Narayan Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com