विज्ञापन

Bhojpuri Song: फेस्टिवल सीजन का फेवरेट है पवन सिंह का भोजपुरी सॉन्ग, होली से लेकर दीवाली तक कभी भी कहिए ‘सॉरी सॉरी’

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का गाना 'सॉरी सॉरी' आज भी पार्टी और फेस्टिव सीजन की प्लेलिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है. फिल्म भोजपुरिया राजा के इस गाने में पवन सिंह और काजल राघवानी की शानदार केमिस्ट्री, रोमांटिक नोकझोंक और मस्तीभरा अंदाज देखने को मिलता है.

Bhojpuri Song: फेस्टिवल सीजन का फेवरेट है पवन सिंह का भोजपुरी सॉन्ग, होली से लेकर दीवाली तक कभी भी कहिए ‘सॉरी सॉरी’
फेस्टिवल सीजन का फेवरेट है पवन सिंह का भोजपुरी सॉन्ग
Youtube
नई दिल्ली:

भोजपुरी गानों की बात हो और पवन सिंह की बात न हो, ऐसा ही हो नहीं सकता है. उनके गानों में रोमांस और मजाकिया अंदाज के साथ मस्ती और जबरदस्त डांस देखने को मिलता है. उनके गाने, डांस और मजेदार अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आता है. आज हम उनके एक ऐसे ही गाने की बात करेंगे जो त्योहारों के सीजन में भी महफिल में रंग जमा देते हैं. पवन सिंह का एक गाना है जिसमें वो बार-बार सॉरी बोलने के लिए मना करते हैं. उनके इस गाने को बोल सुनकर आप भी झूमने लग जाएंगे. फिल्म 'भोजपुरिया राजा' के इस गाने में पवन सिंह और काजल राघवानी नजर आते हैं.  उनके इस गाने में प्यार, छेड़खानी और नोकझोंक देखने को मिलती है, जो इस हर फेस्टिव सीजन की पार्टी में शामिल कर सकती है.

काजल राघवानी की अदाएं और पवन सिंह की शरारत

बात करें 'सॉरी सॉरी' गाने की तो इसमें पवन सिंह एक आशिकाना अंदाज में नजर आते हैं, गाने की शुरुआत में उनको देखते ही सलमान खान की याद आ जाती है, क्योंकि गाने में उनकी एंट्री शर्टलेस होती है. जिसमें वो अपनी पसंद की हसीना को रिझाने की कोशिश करते हैं. पवन सिंह की आवाज उनका डांस और काजल राघवानी के नखरे और इस गाने में उनकी नोकझोंक इसे दिलचस्प बनाती है. गाने के बोल इस तरह से हैं- 

ये भी पढ़ें: ‘पंजाब की कैटरीना कैफ' कहलाती थी ये एक्ट्रेस, नया वीडियो देख आप भी हो जाएंगे कंफ्यूज, पहचान कौन

जान लेबु का ए? जान, जान, जान, जान...
Sorry
नैन तोहर कजरारी
दिलवा पे करे बमबारी
लपकेला कमरिया ऐसे
जैसे लपके बा सवारी
Sorry, sorry कह तारू
Sorry, sorry कह तारू
Bobby देह में छूवाके
जान लेबु का ए?
जान जियते मुआ के (जियते मुआ के)

ये भोजपुरी गाना पवन सिंह की फिल्म 'भोजपुरीया राजा' का 'Sorry Sorry' है. इस गाने की लाइनों का मतलब है कि इसमें हिरोइन के कजरारे ऑंखें और नशीली अदाएं प्रेमी के दिल पर कहर ढा रही हैं, और उस पर बार-बार 'सॉरी' बोलना पवन सिंह को और ज्यादा रिझाता है. इस गाने के बोलों में मस्ती है, आपस में छेड़खानी है और इसकी लाइनें गाने को रोमांटिक और शरारती मिजाज को बयां करती हैं. यही वजह है कि गाने की कुछ लाइनें जुबान पर चढ़ जाती हैं. जैसे सॉरी, सॉरी कह तारू.

पवन सिंह की आवाज और आजाद सिंह के बोल 

इस गाने को पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है. इसके बाल आजाद सिंह ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत मधुकर आनंद ने तैयार किया है. इस गाने को पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी दिखाई देती है. ये गाना साल 2016 में आई फिल्म ‘भोजपुरिया राजा' का हिस्सा है. फिल्म का डायरेक्शन सुजीत कुमार सिंह ने तैयार किया था और इसको सुधीर सिंह ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म में पवन सिंह और काजल राघवानी के साथ उमेश सिंह और बृजेश त्रिपाठी भी नजर आए थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sorry Sorry Song, Pawan Singh Bhojpuri Song, Pawan Singh Songs, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com