विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2020

आदित्य नारायण की शादी की तैयारियां शुरू, रोका सेरेमनी में फैमिली के साथ आए नजर

उदित नारायण (Udit Narayan) के बेटे, सिंगर और टीवी के मशहूर होस्ट आदित्य नारायण(Aditya Narayan) अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ जल्द ही शादी के बंधन के बंधने वाले हैं.

आदित्य नारायण की शादी की तैयारियां शुरू, रोका सेरेमनी में फैमिली के साथ आए नजर
आदित्य नारायण (Aditya Narayan) की शादी की तैयारियां हुई शुरू
  • आदित्य नारायण की रोका सेरेमनी की फोटो आई सामने
  • आदित्य अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता के साथ अगले महीने करेंगे शादी
  • आदित्य नारायण ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक
नई दिल्ली:

उदित नारायण (Udit Narayan) के बेटे, सिंगर और टीवी के मशहूर होस्ट आदित्य नारायण (Aditya Narayan) अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ जल्द ही शादी के बंधन के बंधने वाले हैं. श्वेता टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं और दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में हैं. आदित्य नारायण और श्वेता की रोका सेरेमनी की फोटो सामने आई है जिसमें आदित्य और श्वेता की पूरी फैमिली काफी खुश नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि हाल ही में आदित्य नारायण (Aditya Narayan)  ने सोशल मीडिया के जरिए खुलासा किया था कि वह दिसंबर में श्वेता के साथ शादी करने जा रहे हैं. 

आदित्य नारायण (Aditya Narayan) और श्वेता अग्रवाल की रोका सेरेमनी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस इसे खूब पसंद भी कर रहे है और कमेंट भी कर रहे हैं. फोटो में आद‍ित्य ने ग्रे शर्ट और डेनिम पहने नजर आ रहे हैं. वहीं श्वेता पिंक सलवार सूट में खूबसूरत नजर आ रही हैं. दोनों के हाथ में शगुन है. उनकी यह फोटो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रही है. आदित्य (Aditya Narayan) ने कुछ एक महीने पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से अपनी रिलेशनशिप स्टेटस कन्फर्म किया था. साथ ही उन्होंने अपने फैंस को यह भी बताया था कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, और इसकी वजह से वह सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहे हैं.

आदित्य (Aditya Narayan) ने हाल ही में श्वेता के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि हम शादी कर रहे हैं. मैं दुनिया का सबसे लकी लड़का हूं जिसे श्वेता जैसी लड़की मिली. 11 साल पहले हम मिले थे और अब दिसंबर में हम शादी करने जा रहे हैं. शादी को हमने बेहद प्राइवेट रखा है और मेरा मानना है कि एक व्यक्ति के लिए प्राइवेट लाइफ बेहद प्राइवेट होना चाहिए. शादी की तैयारियों के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहा हूं. दिसंबर में मिलते हैं. कहा था न, कभी न कभी तो मिलोगे कहीं पर हमको यकीन है.”

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aditya Narayan, Shweta Agarwal, Udit Narayan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com