विज्ञापन

धुरंधर जैसी हिट देंगे Aditya Dhar, हमजा के साथ बनाएंगे अगली फिल्म, मार्च 2027 से शुरू होगी शूटिंग

धुरंधर 1 और 2 की कमाई के 1000 करोड़ के आंकड़े को पार करने और ब्लॉकबस्टर साबित होने के बाद अब ऐसा माना जा रहा है आदित्य धर एक बार फिर रणवीर के साथ किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने की प्लानिंग कर रहे हैं.

धुरंधर जैसी हिट देंगे Aditya Dhar, हमजा के साथ बनाएंगे अगली फिल्म, मार्च 2027 से शुरू होगी शूटिंग
आदित्य धर ने शुरू की अगली फिल्‍म की तैयारी..
नई दिल्ली:

धुरंधर फ्रेंचाइजी की जबरदस्त सफलता के बाद, रणवीर सिंह और आदित्य धर कथित तौर पर एक नई फिल्म के लिए फिर से साथ काम करने पर बातचीत कर रहे हैं. धुरंधर 1 और 2 की कमाई के 1000 करोड़ के आंकड़े को पार करने और ब्लॉकबस्टर साबित होने के बाद अब ऐसा माना जा रहा है आदित्य धर एक बार फिर रणवीर के साथ किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने की प्लानिंग कर रहे हैं. हालांकि अभी इस पर कोई आधारिक बयान नहीं आया है...

ग्रैड तरीके से बनेगी फिल्म

हालिया रिपोर्टों के अनुसार, आदित्य धर ने एक नया कॉन्सेप्ट तैयार किया है जिसे वह अभी एक पूरी स्क्रिप्ट का रूप दे रहे हैं. हालांकि यह प्रोजेक्ट अभी डेवलपमेंट के शुरुआती दौर में है, लेकिन फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए रणवीर पहली पसंद बनकर उभरे हैं. उम्मीद है कि इस बिना नाम वाले प्रोजेक्ट को बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा, ठीक वैसे ही भव्य अंदाज में जैसा उनकी पिछली फ़िल्मों 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' में देखने को मिला था.

यह भी पढ़ें -  Mahabharat Ganga 5 Photos : महाभारत की गंगा ने 17 साल बड़े मशहूर डायरेक्टर से रचाई शादी, शशि कपूर की बनी समधन, नाती है मशहूर एक्टर, देखें 5 तस्वीरें

मार्च में शुरू होगी शूटिंग!

सूत्रों का कहना है कि फिल्म की शूटिंग मार्च 2027 में शुरू होने की उम्मीद है. आदित्य एक फिल्म के बाद थोड़ा ब्रेक लेना पसंद करते हैं. इस प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट के बारे में पिंकविला की एक रिपोर्ट में कहा गया है, "आदित्य धर को एक आइडिया सूझा है और वह अभी उस पर काम कर रहे हैं. वह इस कॉन्सेप्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और इसे एक्टिवली डेवलप कर रहे हैं, और उनकी योजना मार्च 2027 तक फ़िल्म शुरू करने की है."

यह भी पढ़ें - Madhuri Dixit 10 Popular Songs: माधुरी दीक्षित के 10 सबसे पॉपुलर गाने, आज भी हैं लोगों को फेवरेट, एक के तो 7 दिन में बिके एक करोड़ कैसेट

इस सब्जेक्ट पर होगी फिल्म!

हालांकि फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इसके विषय को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं. अफवाहों के अनुसार, धर शायद मौर्य साम्राज्य के संस्थापक पर आधारित किसी ऐतिहासिक ड्रामा में दिलचस्पी ले सकते हैं. अन्य संभावनाओं में उनके पसंदीदा प्रोजेक्ट 'द इमॉर्टल अश्वत्थामा' को फिर से शुरू करना या किसी स्पोर्ट्स ड्रामा पर काम करना शामिल है.

अगर यह प्रोजेक्ट फाइनल हो जाता है, तो उम्मीद है कि यह 2027 के मोस्ट अवेटेड फिल्म प्रोजेक्ट्स में से एक होगा, जिसमें एक ऐसी डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी साथ आएगी जिसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी काबिलियत पहले ही साबित कर दी है.

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
Consulting News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aditya Dhar New Movie, Ranveer Singh, Aditya Dhar Upcoming Films, Aditya Dhar Upcoming Movie, Aditya Dhar Upcoming Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com