विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2024

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ के लिए 'मैजिकल' रहा साल, शादी के बाद पहली दीवाली पर यूं कहा 'थैंक्यू'

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और अभिनेता सिद्धार्थ ने शादी के बाद पहली दीवाली पर अपनी कुछ नई वेडिंग फोटोज शेयर की हैं, जिसमें कमल हासन और मणिरत्नम भी नजर आ रहे हैं.

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ के लिए 'मैजिकल' रहा साल, शादी के बाद पहली दीवाली पर यूं कहा 'थैंक्यू'
अदिति राव हैदरी ने शादी की अनदेखी फोटो दीवाली पर की शेयर
नई दिल्ली:

साउथ के साथ बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और भिनेता सिद्धार्थ इसी साल शादी के बंधन में बंधे हैं. सितारों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर मैजिकल ईयर की झलक दिखाई है. “हीरामंडी: द डायमंड बाजार” की एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्रान पर मैजिकल ईयर की तस्वीरें शेयर कर झलक दिखाई है. अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, "हमारे विवाह समारोहों के जश्न में हमें अपने पिता-माता, हमारे गुरुओं और सलाहकारों का आशीर्वाद और प्यार मिला. इन लोगों ने न केवल हमें बढ़ते देखा है, बल्कि हमारे जीवन में हमारी तरक्की का वह कारण भी बने. शादी में ऐसे खास लोगों की मौजूदगी हमारे लिए खास रही."

इसके साथ उन्होंने परिवारजनों और दोस्तों के नाम को लिखकर धन्यवाद भी दिया. उन्होंने लिखा हमारे प्यारे मणि सर और हसीनी मैम, लीला अक्का, कमल सर, रंजिनी आंटी और मनियन अंकल, सुधा और जयेंद्र. नामों की लंबी लिस्ट के साथ अभिनेत्री ने आगे लिखा "हम अभी खत्म नहीं हुए हैं!" 

साल को मैजिकल बताते हुए अभिनेत्री ने आगे लिखा इस शानदार और कभी ना भूल पाने वाले वर्ष के समाप्त होने से पहले हमारे पास शेयर करने के लिए जादू और प्यार है. आगे कहा, तब तक श्रीमती और श्री अदु सिद्धू (अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ) की ओर से दीपावली की शुभकामनाएं. आप सभी को धन्यवाद.“ 

सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इसी साल 16 सितंबर को शादी के बंधन में बंध गए थे. अभिनेत्री ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर सभी को चौंका दिया था. अदिति और सिद्धार्थ ने वानापार्थी स्थित 400 साल पुराने श्री रंगनायक स्वामी मंदिर में शादी की थी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aditi Rao Hydari, Siddharth, Aditi Rao Hydari Diwali, Aditi Rao Hydari Diwali Post, Aditi Rao Hydari First Diwali Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com