विज्ञापन
This Article is From May 09, 2023

आदिपुरुष ट्रेलर: अलग अवतार में दिखे 'आदिपुरुष' के राम, रावण ने भी दिखाया खूंखार अंदाज

Adipurush Trailer: प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. उनकी यह फिल्म काफी वक्त से सुर्खियों में बनी हुई है. प्रभास की फिल्म आदिपुरुष रामायण पर आधारित है.

आदिपुरुष ट्रेलर: अलग अवतार में दिखे 'आदिपुरुष' के राम, रावण ने भी दिखाया खूंखार अंदाज
Adipurush Trailer: रिलीज हुआ 'आदिपुरुष' का ट्रेलर
नई दिल्ली:

प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. उनकी यह फिल्म काफी वक्त से सुर्खियों में बनी हुई है. प्रभास की फिल्म आदिपुरुष रामायण पर आधारित है. फिल्म में प्रभास राम, अभिनेत्री कृति सेनन सीता, अभिनेता सनी सिंह लक्ष्मण और सैफ अली अली खान रावण के रोल में नजर आने वाले हैं. फिल्म आदिपुरुष के ट्रेलर में इन सभी कलाकारों का काफी अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. फिल्म का बहुत पहले टीजर रिलीज किया गया था. इस तरह प्रभास की फिल्म के ट्रेलर को लेकर फैन्स का इंतजार खत्म हो गया है.

टीजर रिलीज होने के बाद बहुत से लोगों ने फिल्म के मेकर्स को ट्रोल किया था. ऐसे में अब आदिपुरुष के ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि मेकर्स ने लोगों की ट्रोलिंग का काफी ध्यान रखा है. राम के तौर पर प्रभास का लुक देखते ही बन रहा है. वहीं रावण बने सैफ अली खान भी काफी खूंखार दिख रहे हैं. ट्रेलर में कृति सेनन को देखकर भी कहा जा सकता है कि वह सीता के लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. ट्रेलर में फिल्म की वीएफएक्स को भी दिखाया गया है. 

जिसे देखकर लगाता है कि मेकर्स ने फिल्म आदिपुरुष के वीएफएक्स अच्छा-खासा पैसा खर्च किया है. सोशल मीडिया पर फिल्म आदिपुरुष का यह ट्रेलर रिलीज होते ही जमकर वायरल हो रहा है. प्रभास के फैंस ट्रेलर को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. फिल्म आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. आपको बता दें कि यह फिल्म पिछले 2 सालों से सुर्खियों में बनी हुई है. बीते साल फिल्म 'आदिपुरुष' का एक टीजर रिलीज किया गया था. जिसमें राम के साथ-साथ रावण यानी सैफ अली खान के लुक को लेकर काफी विवाद हुआ था. इतना ही नहीं कुछ दर्शकों ने फिल्म 'आदिपुरुष' के वीएफएक्स को भी काफी कमजोर बताया था. ऐसे में बताया जा रहा है कि मेकर्स ने फिल्म के अंदर कुछ सुधार किया है. 

शिल्पा शेट्टी और रकुल प्रीत सिंह ने अपने अवॉर्ड्स के साथ दिया पोज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adipurush Trailer, Adipurush Trailer Launch, Adipurush Trailer Release Date, Adipurush, Prabhas Movie Adipurush, Kriti Sanon, Saif Ali Khan, Sunny Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com