विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2019

डांस कर रहे थे डांसर, तभी कांच की प्लेटें फेंकने लगी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, वायरल हुआ Video

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इस वीडियो में प्लेट्स तोड़ती नजर आ रही हैं. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

डांस कर रहे थे डांसर, तभी कांच की प्लेटें फेंकने लगी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, वायरल हुआ Video
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का वीडियो वायरल
  • कार्यक्रम में प्लेट्स तोड़ती नजर आईं शिल्पा शेट्टी
  • सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
  • इंस्टाग्राम पर शेयर किया है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) सोशल मीडिया पर कभी अपने योग वीडियो से तो कभी डाइट वीडियो से सुर्खियों में रहती हैं. शिल्पा शेट्टी का फिर से एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) कांच की प्लेटें तोड़ती हुई नजर आ रही हैं. शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के इस वीडियो को देख उनके फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं. शिल्पा शेट्टी का यह वीडियो दुबई का है. उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है.

बैलून देख मचल गए Taimur Ali Khan, फिर मासूमियत के साथ की यह डिमांड- देखें Video


शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कई डांसर्स कार्यक्रम में डांस कर रहे थे और कुछ लोग पीछे से प्लेट्स को फेंक कर तोड़ रह थे. इस दौरान शिल्पा शेट्टी भी पीछे नहीं रहीं और उन्होंने भी प्लेट्स तोड़ने शुरू कर दिए. शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. इस वी़डियो को 8 लाख 90 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वैसे भी शिल्पा शेट्टी के वी़डियो अकसर वायरल होते रहते हैं.

Kapil Sharma ने कुमार विश्वास से AAP छोड़ने को लेकर किया सवाल तो कुछ यूं मिला जवाब- देखें Video


बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी  (Shilpa Shetty) जल्द ही अपकमिंग फिल्म निकम्मा के जरिए पर्दे पर वापसी करती दिखाई देंगी. इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के साथ ही अभिमन्यु दासानी और शर्ले सेतिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. रोमांटिंग एक्शन कॉमेडी आधारित यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी. हालांकि अभी तक इसकी रिलीज डेट फाइनल नहीं हुई है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Video, Shilpa Shetty Yoga
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com