- ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट
- बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया ट्वीट
- तो फैन्स का यूं आया रिएक्शन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को नोबेल के शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize) के लिए नामित किया गया है.यह खबर आते ही देश दुनिया के लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी- अपनी प्रतिक्रियाएं दी है. इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने भी रिएक्शन दिया. हालांकि ऋचा ने इस पर कुछ लिखा नहीं है लेकिन ऋचा का रिएक्शन देखने के बाद आप हंसकर लोटपोट हो जाएंगे. एक्ट्रेस ने एक मीम का वीडियो शेयर किया है. ऋचा के इस वीडियो पर लोग फनी कमेंट कर रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, मैडम यह 2020 है इस साल कुछ भी हो सकता है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा इस साल काफी कुछ होना बाकी है.
https://t.co/Nx0CtlrKRq pic.twitter.com/ZLRmCovOEM
— TheRichaChadha (@RichaChadha) September 9, 2020
ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) के इस ट्वीट पर अब तक 207 लाइक्स और 20 कमेंट आ चुके हैं. बताते चलें कि नॉर्वे के सांसद ने ट्रंप को इजरायल और संयुक्त अरब अमीरात के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता कराने के लिए नोबेल के शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है. ट्रंप की मध्यस्थता के बाद ही इजरायल और यूएई ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया था और 72 साल बाद दोनों के बीच टकराव खत्म हुआ था. आपको बता दें कि ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह आए दिन हर मुद्दे पर अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में उन्होंने सुशांत के मामले में रिया का समर्थन करते हुए ट्वीट किया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Roses are red
— Rohini Singh (@rohini_sgh) September 8, 2020
Violets are blue
If you are getting triggered by this post
Then the problem is you! pic.twitter.com/6u6vU5TXIH
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं