विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2022

बिगड़ी तबीयत तो 'पाकीजा' फिल्म के गाने में ये एक्ट्रेस बनी थीं मीना कुमारी, लोगों को अब तक नहीं है पता

क्या आप जानते हैं पाकीजा फिल्म के 'चलो दिलदार चलो' गाने में नजर आने वालीं एक्ट्रेस मीना कुमारी नहीं, बल्कि कोई और थीं?

बिगड़ी तबीयत तो 'पाकीजा' फिल्म के गाने में ये एक्ट्रेस बनी थीं मीना कुमारी, लोगों को अब तक नहीं है पता
'पाकीजा' फिल्म के गाने में ये एक्ट्रेस बनी थीं मीना कुमारी
नई दिल्ली:

मीना कुमारी अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री थीं, जिन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया था. एक्ट्रेस की हिट फिल्मों की बात करें तो उसमें 'पाकीजा' का नाम जरूर आता है. पाकीजा फिल्म 4 फरवरी 1972 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के सभी गाने सुपरहिट थे. चलते चलते, चलो दिलदार चलो, ठाड़े रहियो गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. पर क्या आप जानते हैं 'चलो दिलदार चलो' गाने में नजर आने वालीं एक्ट्रेस मीना कुमारी नहीं, बल्कि कोई और थीं? बता दें, 31 मार्च 1972 को 38 वर्ष की उम्र में मीना कुमारी का निधन हो गया था. 

दरअसल इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस की हालत कई बार खराब हुई. जब इस गाने की शूटिंग होनी थी, तब भी मीना कुमारी की हालत बिगड़ गई. ऐसे में मीना कुमारी की जगह एक्ट्रेस पद्मा खन्ना को इस गाने में लिया गया. हालांकि गाना और राजकुमार का रोमांस देखकर कोई नहीं कह पाया कि इसमें मीना कुमारी नहीं बल्कि कोई और अभिनेत्री हैं. जब आप इस गाने को दोबारा देखेंगे तो पाएंगे कि इसके अधिकतर सीन में चांद, तारों को ही दिखाया गया है. 

कमाल अमरोही थे मीना कुमारी के पति

गौरतलब है कि पाकीजा फिल्म की पूरी शूटिंग 1968 से 71 के बीच हुई थी. इस फिल्म के निर्देशक कमाल अमरोही मीना कुमारी के पति थे. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के रिश्ते में काफी खटास भी आई. रिश्ते में आई दूरी इतनी बढ़ गई कि दोनों अलग हो गए. इस वजह से मीना कुमारी शराब की लत में डूब गईं. वे बीमार रहने लगीं. पर कमाल अमरोही की जिद्द थी कि वे फिल्म को मीना कुमारी के साथ ही पूरा करना चाहते थे. ऐसे में जब 'चलो दिलदार चलो' गाने की शूटिंग की बारी आई तो एक्ट्रेस की तबीयत नासाज हो गई, जिसके बाद पद्मा खन्ना को लेकर गाना फिल्माया गया. पूरे गाने में एक्ट्रेस का चेहरा कहीं नहीं दिखाया गया है.

देखें वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Meena Kumari, Pakeezah, Padma Khanna, Pakeezah Songs, Chalo Dildar Chalo Song, Pakeezah Film Unknown Facts, Meena Kumari Death, Kamal Amrohi, Rajkumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com