विज्ञापन

पेद्दी रिलीज के पहले दिन ही विवाद! जाह्नवी कपूर के सेक्सुअलाइज्ड रोल पर फैंस गुस्सा, इस एक्ट्रेस ने भी मानी बात

पेद्दी के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जहां लोगों ने राम चरण की तारीफ की तो वहीं जाह्नवी कपूर के रोल की आलोचना शुरू हो गई है, जिस पर अब एक्ट्रेस गायत्री चागंती ने हामी भरी है. 

पेद्दी रिलीज के पहले दिन ही विवाद! जाह्नवी कपूर के सेक्सुअलाइज्ड रोल पर फैंस गुस्सा, इस एक्ट्रेस ने भी मानी बात
जाहन्वी कपूर के पेद्दी रोल पर विवाद
नई दिल्ली:

राम चरण स्टारर पेद्दी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसने पहले दिन 135 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करके फैंस के बीच सुर्खियां बटोरी. वहीं दूसरे दिन भी आंकड़ा 150 करोड़ पार हो गया. हालांकि तारीफों से ज्यादा फिल्म विवादों में फंस गई. दरअसल, पेद्दी की रिलीज के साथ ही फैंस की नजरें बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के किरदार पर गई, जिसमें लोगों ने उन्हें शोपीस बताया और कहा गया कि महिलाओं को केवल फिल्म में ग्लैमर के लिए लिया जाता है. वहीं अब 350 करोड़ी फिल्म में जान्हवी कपूर के किरदार पर एक्ट्रेस गायत्री चागंती, जो जर्सी और अला वैकुंठपुरामुल्लू के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने लोगों की बातों पर हामी भरी है, जिसका स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

गायत्री चागंती ने जाह्नवी कपूर को लेकर क्या कहा

इंस्टाग्राम पर जाह्नवी कपूर को ऑब्जेक्टिफाई करने वाले पोस्ट पर गायत्री चागंती ने कमेंट करते हुए लिखा, “सच कहें तो, कोई भी उसे उनकी एक्टिंग की काबिलियत की वजह से काम पर नहीं रख रहा है. असल में, वह अपने कॉस्ट्यूम के जरिए हर किरदार को सेक्सी दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ती. (चाहे किरदार की बैकस्टोरी कुछ भी हो). उनकी पूरी इमेज ही उनकी बॉडी पर टिकी है. जब किरदार की जरूरत हो, तो ग्लैमर दिखाने में मुझे कोई दिक्कत नहीं है. बेझिझक अपना काम करती रहो.”

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढे़ं- वाशु भगनानी संग विवाद पर फराह खान ने ली चुटकी, वरुण धवन से कहा- क्या तुम वाशु जी से मिलने गए थे? 

इन फिल्मों में जाह्नवी कपूर के किरदार पर उठाए सवाल 

पेद्दी के बारे में फैंस ने क्या कहा? 

पेद्दी देखने के बाद एक एक्स यूजर ने लिखा, हीरोइन को एक ढंग का किरदार मिलना चाहिए था. इसके बजाय, उसे अश्लील, अपमानजनक और औरत को सिर्फ एक चीज की तरह दिखाने वाले कई सीन थमा दिए गए और उन्हें ही 'रोल' का नाम दे दिया गया. यह न तो बोल्ड है, न ही ग्लैमरस. यह बस घटिया और शर्मनाक राइटिंग है, जो दर्शकों में बैठी हर महिला के लिए बेहद शर्मनाक है. दूसरे यूजर ने लिखा, यह वक्त है जब फिल्मों में हीरोइन को सेक्सुअलाइजिंग करने से रोकना होगा. यहां तक कि फिल्म में एक सीन है. जहां हीरो उनके चेहरे के बारे में बताता है और वह उसकी कमर और छाती को दिखाते हैं. यह क्या है. 

ये भी पढे़ं- हेमा मालिनी किसी भी फिल्म में कजिन की करवा देती थीं एंट्री, जो आज करती है साल में 1 फिल्म, कहा- धर्मेंद्र जी ने मुझे तैरना सिखाया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com