विज्ञापन

हेमा मालिनी किसी भी फिल्म में कजिन की करवा देती थीं एंट्री, जो आज करती है साल में 1 फिल्म, कहा- धर्मेंद्र जी ने मुझे तैरना सिखाया

एक्ट्रेस मधू जल्द ही फिल्म गवर्नर में नजर आने वाली हैं. जिसमें वह मनोज बाजपेयी की पत्नी का किरदार निभाएंगी. हाल ही में उन्होंने NDTV के साथ इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र से जुड़े पुराने किस्सों को याद किया.

हेमा मालिनी किसी भी फिल्म में कजिन की करवा देती थीं एंट्री, जो आज करती है साल में 1 फिल्म, कहा- धर्मेंद्र जी ने मुझे तैरना सिखाया
मधु ने धर्मेंद्र के साथ बीते लम्हों को किया याद
नई दिल्ली:

मधू (Madhoo) बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ की भी फेमस एक्ट्रेस हैं. उनका पूरा नाम मधुबाला रघुनाथ है. वह भारतीय सिनेमा की एक जानी-मानी अदाकारा हैं. जिन्होंने तमिल, तेलुगू, मलयालम की तमाम फिल्मों में काम किया है. बता दें, मधू हेमा मालिनी की कजिन हैं. मधू ने अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में आई फिल्म फूल और कांटे से की थी. जिसमें उनके साथ अजय देवगन नजर आए. अजय ने इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. अगर उनकी शानदार फिल्मों की बात करें तो 'रोजा', 'दिलजले' जैसी तमाम फिल्में हैं. मधू बीते साल रिलीज हुई दक्षिण फिल्म कन्नप्पा में नजर आई थीं. इसके बाद एक्ट्रेस अब मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म गवर्नर में एक अहम किरदार निभाने जा रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने NDTV से बात की और काफी मुद्दों पर अपनी राय रखी. 

एक साल में एक फिल्म

मधू ने कहा कि मैं कोई भी चीज अपनी लाइफ में प्लान नहीं करती. अगर आप कहते हैं कि 1 साल में एक ही फिल्म कर रही हूं तो यह आजकल पैटर्न चल रहा है. अब मैं सोच रही हूं कि आगे चलकर यह पेटर्न चेंज करूं. अब एक साल में कम से कम तीन फिल्में करूं. जब आपकी एक साल में एक ही फिल्म आती है, दर्शकों को याद नहीं रहता. आज भी मुझे 'रोजा' और 'फूल और कांटे' जैसी फिल्मों के जरिए जाना जाता है. मैं अपने आप को बहुत भाग्यशाली समझती हूं कि इतने सालों के बाद भी लोग मुझे इन फिल्मों के जरिए याद करते हैं. आज के समय इतने सारे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स हैं. इसलिए मैं अपना रिकॉर्ड थोड़ा सा इंप्रूव करना चाहूंगी. अगर फिल्म गवर्नर की बात करूं तो मैं फिल्म में मनोज बाजपेयी की पत्नी बनी हूं. मनोज एक गवर्नर के किरदार में नजर आने वाले हैं. मैं एक मिडिल क्लास औरत का किरदार निभा रही हूं. मनोज जी के साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए एक सपने जैसा था. मुझे लगता है कि वह बॉलीवुड के बहुत ही शानदार एक्टर हैं. उनके साथ मुझे काम करके ऐसा लगा कि वह एक्टिंग को ना करते हुए इतना सब कुछ कर जाते हैं. मैं अपनी लाइफ से कुछ ना कुछ सीखती रहती हूं. उनके साथ में स्क्रीन शेयर करना बहुत अच्छा एक्सपीरियंस रहा. फिल्म के डायरेक्टर ने मुझसे कहा कि यह एक बायोपिक है, जिसमें मनोज लीड कैरेक्टर में हैं. मुझे लगा कि मैं इस फिल्म में क्या करूंगी? क्योंकि मेरा बहुत ही छोटा किरदार है. मुझे लगा कि एक छोटा सा किरदार करना मेरे लिए फायदे का सौदा नहीं होगा. फिल्म के डायरेक्टर ने मुझसे कहा कि आप यह किरदार कर लो, आपको पछतावा नहीं होगा. फिल्म में आपका किरदार बहुत ही इंपॉर्टेंट है और वह फिल्म में सच में ऐसा ही था. मुझे मनोज जी के साथ काम करके बिल्कुल भी नहीं लगा कि मुझे यह फिल्म करना ही नहीं था.

ये भी पढ़ें- बॉबी देओल की बंदर के साथ सिनेमाघरों में सौतेला बर्ताव क्यों, क्या इन 5 वजहों से हो रही फिल्म की अनदेखी

धर्मेंद्र को लेकर ये कहा

मधू ने आगे कहा कि 70 के दशक में फिल्म ड्रीम गर्ल आई थी. उसमें सात-आठ बच्चे थे, उनमें से मैं एक थी. मैं सेट पर हेमा जी के साथ शूटिंग देखने के लिए जाती थी. जहां भी किसी बच्ची का किरदार होता, हेमा जी मुझे कास्ट करवा देती थीं. ऐसे ही दो-चार फिल्म मैंने उनके साथ की हैं. मैं ड्रीम गर्ल की शूटिंग के लिए अमेरिका गई थी, हमारे साथ धर्मेंद्र जी भी होटल में रुके थे. होटल में स्विमिंग पूल था, उन्होंने कहा कि मैं मधु को स्विमिंग पूल में लेकर जाता हूं. मैंने पहली बार धर्मेंद्र जी के साथ स्विमिंग पूल में इंटर किया था. उस वक्त मेरी 6-7 साल उम्र होगी. मैं आपसे इतना कह सकती हूं कि धर्मेंद्र जी ने मुझे तैरना सिखाया और जीवन के अंत तक उन्होंने इस बात को बिल्कुल नहीं भूला. वह जब भी मुझसे मिलते थे और इस बात का जिक्र जरूर करते थे. 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' एक फिल्म थी, उसमें धर्मजी के साथ देवानंद भी थे. मैंने उनके सामने डांस किया था. मैं कह सकती हूं कि ये दोनों मेरे एक यादगार पल हैं.

कैसे मिली 'फूल और कांटे'? 

मधू ने आगे कहा कि मैं अपनी किस्मत को सबसे ज्यादा मानती हूं. कभी-कभी मैं मजाक में भी कहती हूं कि मेरी किस्मत में इतना सब कुछ है . अगर मैं 'फूल और कांटे' की बात करूं तो फिल्म के डायरेक्टर कुकु जी ने मुझे कहां देखा, उनको कैसे पता चला कि मैं फिल्में करना चाहती हूं. एक दिन मैं अपने भाई के साथ कैरम बोर्ड खेल रही थी. उस वक्त मेरे घर पर डायरेक्टर का कॉल आया और उन्होंने मुझसे कहा कि वह मुझे 'फूल और कांटे' में कास्ट करना चाहते हैं. मैंने हाल ही में मेरे पिताजी को यह बात बताई. मेरे पिताजी ने डायरेक्ट से बात की और दूसरे दिन से फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई.

यह भी पढ़ें: बॉबी देओल के साथ बंदर में नजर आएगा नाइजीरिया का ये एक्टर, हिंदी छोड़िए भोजपुरी भी बोलता है फर्राटेदार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com