विज्ञापन

53 साल की उम्र में तीसरी बार मां बनी एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल, बोलीं- मैं लोगों के तानों से हैरान थी

एक्ट्रेस ने इन नेगेटिव कमेंट्स का मजबूती से मुकाबला किया. उन्होंने जो जवाब दिया है उससे साफ है कि वह अपनी जिंदगी में अब किस चीज को अहमियत देती हैं.

53 साल की उम्र में तीसरी बार मां बनी एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल, बोलीं- मैं लोगों के तानों से हैरान थी
कैमरन डियाज को मां बनने पर किया जा रहा ट्रोल
Social Media
नई दिल्ली:

हॉलीवुड एक्ट्रेस कैमरन डियाज और उनके पति बेंजी मेडेन ने हाल ही में अपने तीसरे बच्चे के आने की गुड न्यूज शेयर की. बेंजी ने सोशल मीडिया पर अनाउंस करते हुए लिखा कि वे बेहद खुश, एक्साइटेड और ब्लेस्ड महसूस कर रहे हैं. नवजात बच्चे का नाम नॉटस मेडेन रखा गया है.
कपल के इस फैसले पर सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई है. कई लोगों ने कैमरन की उम्र को लेकर तीखे कमेंट किए और उन्हें ‘टू ओल्ड' बताते हुए आलोचना की. कुछ यूजर्स ने कहा कि इतनी उम्र में बच्चे को जन्म देना ठीक नहीं, जबकि कुछ ने इसे बच्चों के साथ ‘अनफेयर' करार दिया. एक ट्रोल ने तो यहां तक कहा कि वे ‘कोख किराए पर ले रही हैं'.

कैमरन ने इन नेगेटिव कमेंट्स का मजबूती से मुकाबला किया. अपनी दोस्त ग्वेनेथ पॉल्ट्रो के ‘गूप' पॉडकास्ट में उन्होंने कहा, “यह मेरी जिंदगी की सबसे पसंदीदा चीज है, यह मेरा पूरा अस्तित्व है. उम्र बढ़ने की पूरी अवधारणा पिछले 10 सालों में पूरी तरह बदल गई है. मैं एक्साइटेड हूं और मेरे पास अभी 50-60 साल और बाकी हैं.” कैमरन और बेंजी की पहली बेटी रैडिक्स (6 साल) का जन्म 2019 में हुआ था, जबकि बेटा कार्डिनल (2 साल) 2024 में पैदा हुआ. ऐसा माना जा रहा है कि तीनों बच्चों का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है.

यह भी पढ़ें: Cannes 2026 रेड कार्पेट पर बार्बी डॉल बनकर उतरीं आलिया भट्ट, वेस्टर्न ड्रेस में दिखा एक इंडियन टच

एक सोर्स के मुताबिक, कैमरन उम्र को लेकर बिल्कुल परेशान नहीं हैं. वे कहती हैं कि बाद में मां बनने से उन्हें ज्यादा समझदारी और शांति मिली है. वे हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाती हैं, ब्लू जोन डाइट फॉलो करती हैं, एक्सरसाइज करती हैं और अच्छी डाइट लेती हैं ताकि लंबी उम्र तक हेल्दी रह सकें. उनकी पूरी जिंदगी अब बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती है और वे परिवार को अपनी प्रायौरिटी मानती हैं.

कैमरन का कहना है कि बेंजी से शादी उनकी जिंदगी की सबसे अच्छी बात थी. दोनों थेरेपी पर भी विश्वास रखते हैं और परिवार को मजबूत बनाए रखने के लिए कमिटेड हैं. नए बच्चे के आने से घर में अभी सभी थोड़े बिजी हैं, लेकिन रैडिक्स और कार्डिनल अपने छोटे भाई पर बहुत प्यार लुटा रहे हैं. कैमरन के लिए मातृत्व उनकी सबसे बड़ी खुशी और जीवन का मकसद बन गया है. वे कहती हैं कि वे 107 साल तक जीने का लक्ष्य रखती हैं ताकि अपने बच्चों के साथ ज्यादा समय बिता सकें.

यह भी पढ़ें: संजय दत्त का जेल के दिनों का वीडियो वायरल, स्टाइल के नाम पर होती थी सफेद टोपी और माथे पर तिलक, करते थे ये काम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com