विज्ञापन

संजय दत्त का जेल के दिनों का वीडियो वायरल, स्टाइल के नाम पर होती थी सफेद टोपी और माथे पर तिलक, करते थे ये काम

संजय दत्त का नाम 1993 मुंबई ब्लास्ट केस में आया था. उन पर गैरकानूनी हथियार रखने का आरोप लगा था. एक्टर के पास AK-56 राइफल सहित कुछ हथियार पाए गए थे. इस केस में उन्हें पांच साल की सजा सुनाई गई थी.

संजय दत्त का जेल के दिनों का वीडियो वायरल, स्टाइल के नाम पर होती थी सफेद टोपी और माथे पर तिलक, करते थे ये काम
संजय दत्त को पांच साल की जेल की सजा हुई थी.
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के ‘मुन्ना भाई' यानि संजय दत्त एक बार फिर इंटरनेट पर छाए हुए हैं. लेकिन इस बार वजह कोई नई फिल्म या दमदार एंट्री नहीं, बल्कि उनकी जेल लाइफ के पुराने और अनदेखे वीडियो हैं. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इन क्लिप्स में संजय दत्त कभी कैदियों के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लेते दिख रहे हैं, तो कभी अखबार से पेपर बैग बनाते नजर आ रहे हैं. इन वीडियोज ने फैंस को काफी भावुक कर दिया है. लोगों का कहना है कि पर्दे पर हमेशा दबंग दिखने वाले संजय दत्त की जिंदगी का ये सबसे मुश्किल दौर था. खास बात ये है कि वीडियो में उनका शांत और बदला हुआ अंदाज हर किसी का ध्यान खींच रहा है.

जेल में भी दिखा ‘मुन्ना भाई' वाला अंदाज

वायरल वीडियो में संजय दत्त अपनी सुपरहिट फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' का मशहूर डायलॉग बोलते भी नजर आ रहे हैं. जेल जैसे माहौल में उनका ये अंदाज लोगों को काफी दिलचस्प लग रहा है. इतना ही नहीं, एक वीडियो में वो बड़े आराम से अखबार से पेपर बैग बनाते दिखाई दे रहे हैं. दरअसल, जेल में कैदियों को अलग-अलग तरह के काम सिखाए जाते थे और संजय दत्त ने भी बाकी कैदियों की तरह उन कामों में हिस्सा लिया था. फैंस को उनका ये सिंपल और जमीन से जुड़ा अंदाज काफी पसंद आ रहा है.

जब जेल से निकलते ही किया सैल्यूट

इन वायरल क्लिप्स का सबसे इमोशनल पल वो माना जा रहा है, जब संजय दत्त पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल से रिहा होकर बाहर निकले थे. जेल से बाहर आते ही उन्होंने पीछे मुड़कर जेल की तरफ सैल्यूट किया. इसके बाद अपना बैग कंधे पर टांगा और बिना कुछ बोले आगे बढ़ गए. ये सीन आज भी उनके फैंस के दिल में बसा हुआ है. सोशल मीडिया पर लोग इसे 'रियल लाइफ मुन्ना भाई मोमेंट' बता रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि उस एक सैल्यूट में संजय दत्त के संघर्ष, दर्द और बदले हुए नजरिए की झलक साफ दिख रही थी.

किस मामले में गए थे जेल

संजय दत्त का नाम 1993 मुंबई ब्लास्ट केस के दौरान सामने आया था. उन पर गैरकानूनी हथियार रखने का आरोप लगा था. जांच में उनके पास AK-56 राइफल समेत कुछ हथियार मिलने की बात सामने आई थी. हालांकि अदालत ने उन्हें आतंकवाद के आरोपों से बरी कर दिया था, लेकिन अवैध हथियार रखने के मामले में दोषी माना गया. इसी केस में उन्हें पांच साल की सजा सुनाई गई थी. संजय दत्त कई बार कह चुके हैं कि जेल में बिताया गया समय उनकी जिंदगी का सबसे कठिन दौर था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Dutt, Sanjay Dutt Jail Video, Sanjay Dutt Old Jail Videos, Sanjay Dutt In Jail, Why Sanjay Dutt Went To Jail, Sanjay Dutt Controversies, Sanjay Dutt News, Sanjay Dutt Age, Sanjay Dutt Net Worth, Sanjay Dutt Wife, Sanjay Dutt Ex Wife, Sanjay Dutt Love Story, Sanjay Dutt Daughter, Sanjay Dutt Son, Sanjay Dutt Kids, Sanjay Dutt Father
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com