विज्ञापन
This Article is From Jul 04, 2025

देव आनंद की हर फिल्म का हिस्सा हुआ करता था ये एक्टर, आज कहा जाता है भोजपुरी सिनेमा का पितामह, जानते हैं नाम

actor nazir hussain worked in dev anand: भोजपुरी सिनेमा को पहली फिल्म देने वाला ये एक्टर कभी मलेशिया और सिंगापुर की जेलों में बंद रहा था. वहीं एक समय ऐसा था कि जब उनके पास काम तक नहीं था, तब उन्होंने थियेटर से एक्टिंग की शुरुआत की.

देव आनंद की हर फिल्म का हिस्सा हुआ करता था ये एक्टर, आज कहा जाता है भोजपुरी सिनेमा का पितामह, जानते हैं नाम
actor nazir hussain : भोजपुरी सिनेमा का पितामह के नाम से जाने जाते हैं ये एक्टर
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह, खेसारीलाल यादव और निरहुआ जैसे एक्टर्स को कहा जाता है. लेकिन भोजपुरी सिनेमा को इस मुकाम तक पहुंचाने का श्रेय बॉलीवुड के उस एक्टर को जाता है, जिन्होंने देव आनंद जैसे सुपरस्टार के साथ कई फिल्मों में काम किया. उन्हें भोजपुरी सिनेमा का पितामह भी कहा जाता है. हम बात कर रहे हैं एक्टर नजीर हुसैन की, जिन्हें कैरेक्टर आर्टिस्ट के रुप में भी जाना जाता है. नजीर हुसैन की फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिला. 

नसीर हुसैन का जन्म 15 मई 1922 को हुआ था. उनके पिता रेलवे में गार्ड थे. जब एक्टर परिवार लखनऊ में रहता था. अपने करियर की शुरूआत नजीर ने रेलवे फायरमैन के तौर पर की. दूसरे विश्व युद्ध के समय उन्होंने ब्रिटिश आर्मी जॉइन की और फिर उनकी पोस्टिंग मलेशिया और सिंगापुर में हुई. इस दौरान वे जेल में भी बंद रहे. लेकिन इसके बाद वह भारत आ गए और नेताजी सुभाष चंद्र बोस से काफी प्रभावित हुए और उन्हें अपना आदर्श मानने लगे. 

 नजीर भारत आने के बाद कुछ समय तक बेरोजगार रहे. इसके बाद उन्होंने थिएटर की तरफ रुख किया. कोलकाता में थिएटर में काम करते हुए एक दिन उनकी मुलाकात बिमल रॉय से हुई और वह मिलते रहे. बाद में बिमल रॉय ने उन्हें अपना असिस्टेंट बना लिया. कुछ समय तक नजीर ने राइटिंग में उनकी मदद की और फिर फिल्मों में एक्टिंग करने लगे. एक समय तो ऐसा था कि नजीर बिमल रॉय की हर फिल्म का हिस्सा हुआ करते थे. 'दो बीघा जमीन', 'देवदास', 'नया दौर', और 'मुनिमजी' में उनकी एक्टिंग खूब पसंद की गई. इतना ही नहीं देवानंद की करीब-करीब हर फिल्म का हिस्सा नजीर हुआ करते थे.

बॉलीवुड में पहचान बनाने के बाद नजीर ने लोकल सिनेमा की तरफ रुख किया. भोजपुरी सिनेमा को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद से बात की, जिसके बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा की पहली फिल्म 'मैया तोहे पियारी चढ़ाइबो' लिखी और इसमें काम भी किया. ये फिल्म 1963 में रिलीज हुई और जहां से भोजपुरी सिनेमा का भविष्य नजर आने लगा. इसके बाद 'हमार संसार' और 'बलम परदेसिया' जैसी फिल्मों से उन्होंने भोजपुरी की पहचान ही बदल दी. वहीं आज भोजपुरी सिनेमा के स्टार्स बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में अपनी पहचान हासिल कर चुके हैं. इनमें रश्मि देसाई से लेकर रवि किशन जैसे स्टार्स का शामिल है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nazir Hussain, Nazir Hussain Death Reason, Nazir Hussain Death, Nazir Hussain Bhojpuri Film, Nazir Hussain Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com