विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2017

शाहरुख खान के 'पापा' हैं अमिताभ बच्चन! जानें किसने किया खुलासा?

शाहरुख ने अमिताभ बच्चन के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "धन्यवाद सर. यह वह पल है, जो इसे अच्छा लगता है. वैसे जब भी वह आपको टीवी पर देखता है आपको मेरा 'पापा' समझता है."

शाहरुख खान के 'पापा' हैं अमिताभ बच्चन! जानें किसने किया खुलासा?
अबराम खान, शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन.
  • अमिताभ को शाहरुख का 'पापा' समझते हैं अबराम : शाहरुख खान
  • आराध्या बच्चन के छठे जन्मदिन पर बेटे के साथ शाहरुख हुए शामिल
  • अमिताभ-शाहरुख ने अबराम को खिलाया 'बुड्ढी का बाल'
नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने कहा है कि उनका चार साल का बेटा अबराम, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को अपना दादा समझता है. अमिताभ ने रविवार को अपनी पोती अाराध्या बच्चन के छठे जन्मदिवस की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर साझा की थीं. फिल्म 'पीकू' के स्टार ने पोती के जन्मदिन पर आए शाहरुख और उनके बेटे अबराम की तस्वीरें ट्विटर पर जारी की, जिसमें अमिताभ और शाहरुख, अबराम को बुड्ढी के बाल खिलाते दिखाई दे रहे हैं. 

पढ़ें: आराध्या के जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन से ये जिद कर बैठे शाहरुख के अबराम

अमिताभ ने ट्वीट किया, "इस छोटे बच्चे के लिए जो यह रेशेदार 'बुड्ढी के बाल' खाना चाहता था..तो हम इसे लेकर एक स्टॉल पर गए और उसे पाकर इसके चेहरे की खुशी अमूल्य थी. अबराम..छोटा शाहरुख खान..मनोहर." शाहरुख ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, "धन्यवाद सर. यह वह पल है, जो इसे अच्छा लगता है. वैसे जब भी वह आपको टीवी पर देखता है आपको मेरा 'पापा' समझता है." पढ़ें: आराध्या बच्चन की पार्टी में शाहरुख खान बन गए बच्चे, अबराम के साथ यूं झूलने लगे झूला

अमिताभ ने आराध्या के जन्मदिन पर उनकी केक काटते हुए भी तस्वीरें जारी की थी. पहली तस्वीर में वह दादी जया बच्चन को केक खिलाती नजर आईं, जबकि दूसरी फोटो में मम्मी-पापा के साथ क्यूटली पोज दे रही हैं. तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "जन्मदिन के जश्न में चमकती हुई बर्थडे गर्ल. अपनी नई पोशाक में केक को बांटने में शर्माती हुई और परिवार का गर्व हमेशा लड़कियां रही हैं." 
  ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट: IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abram Khan, Shah Rukh Khan, Amitabh Bachchan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com