विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2018

बादशाह का नया सॉन्ग 'तेरा बज़ मुझे...' ने मचाया तहलका, यूट्यूब पर 55 लाख व्यूज

रैपर बादशाह के गाने हमेशा से लोगों को पसंद आते रहे हैं, खासकर युवाओं में उनके गाने का क्रेज काफी बढ़-चढ़ कर देखा गया है.

बादशाह का नया सॉन्ग 'तेरा बज़ मुझे...' ने मचाया तहलका, यूट्यूब पर 55 लाख व्यूज
रैपर बादशाह
  • आस्था गिल का गाना हुआ हिट
  • बादशाह ने किया है रैप
  • यूट्यूब पर 55 लाख व्यूज
नई दिल्ली: रैपर बादशाह के गाने हमेशा से लोगों को पसंद आते रहे हैं, खासकर युवाओं में उनके गाने का क्रेज काफी बढ़-चढ़ कर देखा गया है. 'डीजे वाले बाबू...' गाने के बाद बादशाह सिंगिंग इंडस्ट्री में राज करना शुरू कर दिया, अब लोगों को यह इंतजार रहता है कि उनका गाना कब आएगा. बादशाह के साथ मिलकर पंजाबी सिंगर आस्था गिल का नया म्यूजिक वीडियो गुरुवार को रिलीज किया. यह वीडियो इंटरनेट पर इतना वायरल हो गया कि रिलीज होने के सिर्फ 24 घंटे के भीतर यूट्यूब पर नंबर दो पर ट्रेंड करने लगा है. इस गाने में बिग बॉस सीजन 11 के एक्स कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा भी हैं.

बादशाह के गाने पर इस एक्ट्रेस ने दिखाएं कुछ ऐसे डांस मूव्स, हो गया वायरल

'बज़..' नाम के इस गाने में बादशाह अपनी पुरानी स्टाइल में एक बार फिर रैप करते हुए दिखे. रिएलिटी शो बिग बॉस के बाद प्रियांक शर्मा पहली बार इतने बड़े असाइनमेंट में दिखे. सोनी म्यूजिक इंडिया ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इस गाने को रिलीज किया है. तीन मिनट के इस वीडियो में स्लो रोमांटिक ट्रैक भी देखे गए हैं.

देखें वीडियो-


हमेशा की तरह इस वीडियो में भी बादशाह का अलग ही स्वैग देखने को मिला. आस्था गिल की आवाज सुनने में आपको तो मजा आएगा ही और बादशाह का स्लो रैप आपको और भी ज्यादा पसंद आएगा. फिलहाल यूट्यूब पर इस गाने को 55 लाख व्यूज मिल चुके हैं.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aastha Gill, Buzz, Badshah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com