Ramayan Worldwide Box Office: बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद से ही ‘रामायण' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को दुनियाभर के दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. सिनेमाघरों में हर शो उत्सव का माहौल बना रहा है और बड़ी संख्या में परिवार फिल्म देखने पहुंच रहे हैं. दर्शकों के बीच लगातार बढ़ती लोकप्रियता और शानदार वर्ड ऑफ माउथ के दम पर फिल्म ने हाल ही में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया. अपनी इस शानदार सफलता के साथ फिल्म ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बड़े पैमाने पर कही गई भारतीय कहानियों की पहुंच कितनी व्यापक हो सकती है.
11 दिनों में रामायण का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड
अब रिलीज के महज 11 दिनों के भीतर फिल्म ने एक और बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल कर ली है. ‘रामायण' ने ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर 50 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है. इस उपलब्धि के साथ फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. दुनियाभर के दर्शक इस भव्य सिनेमाई अनुभव को बड़े पर्दे पर देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं.

इस उपलब्धि को खास बनाती है दुनियाभर के अलग-अलग हिस्सों में फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया. दर्शकों के बीच बढ़ते उत्साह और शानदार वर्ड ऑफ माउथ के चलते ‘रामायण' लगातार नए दर्शकों तक पहुंच रही है. फिल्म की सफलता एक बार फिर साबित करती है कि बेहतरीन कहानियों की कोई सीमा नहीं होती और भारतीय संस्कृति से जुड़ी कहानियां दुनियाभर के दर्शकों के दिलों तक पहुंच सकती हैं.
4000 करोड़ की रामायण के बारे में
दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित महाकाव्यों में से एक को बड़े पर्दे पर जीवंत करती इस फिल्म में रणबीर कपूर राजकुमार राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आ रहे हैं. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी और नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज द्वारा निर्मित ‘रामायण' को आठ बार ऑस्कर जीत चुके विजुअल इफेक्ट्स और प्रोडक्शन स्टूडियो DNEG तथा यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से बनाया गया है. यह फिल्म दो भागों में रिलीज होने वाली एक भव्य सिनेमाई गाथा के रूप में परिकल्पित है. फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2028 में रिलीज होगा.
यह फिल्म भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है. IMAX सहित कई प्रीमियम थिएट्रिकल फॉर्मेट में भी दर्शक इसका अनुभव ले सकते हैं. भारत के बाहर फिल्म का वैश्विक वितरण सोनी पिक्चर्स संभाल रहा है, जबकि हिंदी भाषी बाजार में इसके वितरण की जिम्मेदारी धर्मा प्रोडक्शंस के पास है.
ये भी पढ़ें- मधुबाला का 68 साल पुराना हिट गाना, कैबरे डांसर बन अशोक कुमार को लुभाया, कानों में रस घोलती आशा भोसले की आवाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं